Sushant Singh Rajput's Sister Says Psychics Told Her He Was ‘Murdered’
Sushant Singh Rajput's Sister Says Psychics Told Her He Was ‘Murdered’

Summary: श्वेता बोलीं – “दो लोगों ने किया सुशांत का मर्डर”

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी और यह बात उन्हें दो अलग-अलग साइकिक ने बताई।

Shweta Singh Kirti: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चार साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इस मामले से जुड़ी चर्चा आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इंटरव्यू में ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुर्खियों में ला दिया है। उनका कहना है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई थी और यह जानकारी उन्हें दो अलग-अलग साइकिक ने दी थी।

YouTube video

पत्रकार शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि जिस जगह पर सुशांत की मौत हुई, वहां की स्थिति खुद इस बात पर सवाल खड़े करती है कि यह आत्महत्या थी भी या नहीं। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में सुशांत का शव मिला, वहां पंखे और बेड के बीच इतनी दूरी ही नहीं थी कि कोई व्यक्ति लटक सके। 

श्वेता के शब्दों में, “अगर किसी को आत्महत्या करनी है तो वह स्टूल का इस्तेमाल करेगा, है न? लेकिन वहां कोई स्टूल नहीं था और जो निशान उसके शरीर पर थे, वो किसी कपड़े या दुपट्टे के नहीं, बल्कि किसी पतली चेन जैसे थे।” श्वेता कीर्ति सिंह का कहना है कि यह पूरी स्थिति आत्महत्या से मैच ही नहीं करती है। यही वजह है कि उन्होंने कभी भी ऑफिशियल रिपोर्ट्स को अंतिम सच नहीं माना।

श्वेता ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि अमेरिका की एक साइकिक ने उनसे संपर्क किया था। यह महिला न तो श्वेता को जानती थी, न ही उनके पास सुशांत के बारे में कोई जानकारी थी। श्वेता के अनुसार, “वह ध्यान की गहरी अवस्था में जाती हैं और उन्होंने कहा कि सुशांत की हत्या दो लोगों ने की है।”

इसके बाद कुछ समय बाद मुंबई की एक और साइकिक ने श्वेता से संपर्क किया और हैरानी की बात यह रही कि उसने भी बिल्कुल वही बात कही जो अमेरिकी साइकिक ने बताई थी। “दोनों ने कहा कि दो लोग आए थे और उन्होंने ही सुशांत की हत्या की,” श्वेता ने कहा। श्वेता ने यह भी कहा कि ऐसा कैसे संभव है दो अलग-अलग जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं ने एक जैसी बात की।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और फिर सीबीआई, सभी एजेंसी ने अलग-अलग दिशाओं में जांच की। हालांकि सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी और इसमें किसी प्रकार की साजिश, धमकी या उकसावे का कोई सबूत नहीं मिला। एजेंसी ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं पाया गया।

लेकिन सुशांत के परिवार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील वरुण सिंह ने कहा, “यह जांच अधूरी और सतही है। अगर सीबीआई वाकई सच्चाई सामने लाना चाहती, तो सारे तकनीकी सबूत, मेडिकल रिपोर्ट्स और गवाहों के बयान सार्वजनिक करती।” उन्होंने यह भी कहा कि परिवार इस रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करेगा।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...