Suniel Shetty in a serious expression.
Suniel Shetty

Summary: सुनील शेट्टी के बयान पर बवाल: पति-पत्नी की जिम्मेदारियों पर टिप्पणी से मचा विवाद

सुनील शेट्टी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी की जिम्मेदारियों पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पति करियर बना रहा है तो पत्नी को बच्चों की देखभाल समझदारी से करनी चाहिए।

Suniel Shetty Controversial Statement: सुनील शेट्टी पिछले कुछ दिनों से ‘हेरा फेरी 3‘ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके कैरेक्टर की चर्चा तक तो ठीक है लेकिन अब वह अपने एक बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी की जिम्मेदारियां और तालमेल पर बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा बोल दिया कि लोग उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर ऐसी बात कह दी है जो लोगों को हजम नहीं हुई है। एक्टर ने कहा कि अगर पति अपना करियर बनाने में व्यस्त है तो पत्नी को ये समझना चाहिए कि उसे बच्चों पर ध्यान देना है। इस बात को सुनने के बाद लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर आजकल चल रहे शादी और तलाक जैसी चीजों पर भी बात करते दिखाई दिए।

सुनील शेट्टी ने कहा की शादी के बाद एक समझौता होता है, जहां दो लोगों को एक दूसरे को समझने की जरूरत होती है। इस समय में आपको एक दूसरे के लिए जीना होता है। फिर जब बच्चे की एंट्री होती है तो पत्नी को यह समझना जरूरी है कि अगर पति करियर बना रहा है तो मैं बच्चों को देख सकूं। पति जाहिर तौर पर साथ देगा लेकिन आजकल सारी चीजों में प्रेशर बहुत ज्यादा होता है।

सुनील शेट्टी के इस बयान को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिमाग घूम गया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें डांट फटकार रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ‘यह अपनी खुद की इमेज खराब कर रहे हैं।’ दूसरे ने कहा ‘कभी-कभी चुप रहने में समझदारी होती है।’ एक का कहना था कि ‘इन्हें अब बोलना बंद कर देना चाहिए।’ एक यूजर निकाल ‘इनकी PR टीम ने इन्हें सलाह नहीं दी क्या।’ एक ने तो उनकी उम्र के बारे में ही बात कर दी और कहा कि ‘लुक्स और किरदार पर मत जाइए यह 60 प्लस है और इनकी सोच भी इस उम्र के लोगों के जैसी ही है।’

यह पहली बार नहीं है जब अपने किसी बयान की वजह से सुनील शेट्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी उन्होंने सी सेक्शन और नॉर्मल डिलीवरी को लेकर एक बयान दिया था। जिसकी वजह से उनकी जमकर किरकिरी हुई थी। उन्होंने सी सेक्शन से नॉर्मल डिलीवरी को ज्यादा दर्दनाक कहा था। इसकी वजह से उन्हें दर्शकों ने काफी बातें सुनाई थी।

सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ‘हंटर 2’ में देखा गया। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फिलहाल ये स्ट्रीम की जा रही है। इसमें उनका एसीपी विक्रम सिंह का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके अलावा उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में देखा जाने वाला है। साल 2026 में इसके शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें एक बार फिर उनके साथ श्याम और बाबू राव की जोड़ी नजर आने वाली है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...