Summary: सुमोना चक्रवर्ती ने दिल टूटने पर की बात, कहा हंसी के साथ आता है रोना भी
एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने डॉली एल्डर्टन की किताब Good Material को लेकर अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कुछ कहानियां तुरंत असर नहीं करतीं, लेकिन अंत तक पहुंचते-पहुंचते दिल को छू जाती हैं।
Sumona Emotional Confession: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में एक ऐसी किताब के बारे में खुलकर बात की है, जो उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि भावनाओं का अनुभव बन गई। सुमोना ने इस किताब के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा भी दिल टूटा है। लेकिन समय के साथ जब आप हील कर जाते हो तो आपको हंसी के साथ रोना भी आता है। सुमोना ने किताब की तारीफ करते हुए सबको इसए पढ़ने की सलाह भी दी है।
सुमोना चक्रवर्ती ने की अपने दिल टूटने की बात
सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फ़ेमस लेखिका डॉली एल्डर्टन के उपन्यास Good Material को लेकर अपने दिल की बात शेयर की है। उन्होंने किताब की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शुरू में इस किताब को पढ़ने में मुझे ज्यादा मजा नहीं आ रहा था। लेकिन धीरे-धीरे खासकर आखिरी 50-60 पन्नों में यह किताब क्लिक कर गई। किताब के जो हिस्से पहले स्लो लग रहे थे, वे अचानक समझ में आने लगे। यादों कभी भी आपका दिल टूटा है, तो आपको इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए। आप हंसेंगे। आपको पुरानी यादें याद आएंगी।”
सुमोना आगे लिखती हैं, “आप इस किताब की बहुत सी बातों से खुद को जोड़ पाएंगे। एक मीठी-कड़वी याद ताजा हो सकती है। आप भीगी आंखों से मुस्कुरा सकते हैं। अगर आप हील हो गए हैं, तो आप खुलकर हंसेंगे। अगर नहीं, तो यह इस किताब को पढ़ने से आपको एक तीसरे व्यक्ति का नजरिया मिल सकता है। यह एक सॉफ्ट, फनी और चुपचाप कम्फर्ट देने वाली किताब है।”
ओटीटी और किताबें बने सुमोना के दोस्त
सुमोना ने किताब की तस्वीर के साथ अंदर के कुछ पन्नों की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ऑरेंज पेन से निशान लगाए हुए हैं। उनका यह कहना कि उन्होंने इस साल किताब पढ़ने और ओटीटी शो देखने को बारी-बारी से अपनाया, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलन की एक सुंदर मिसाल है। इससे यह पता चलता है कि इंटरटेनमेंट सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, बल्कि किताबों के पन्नों में भी सुकून छिपा है। उन्होंने खुद को किताबी कीड़ा भी कहा।
सुमोना का करियर
अगर सुमोना के करियर की बात करें, तो वह लंबे समय से दर्शकों के दिलों का हिस्सा रही हैं। “बड़े अच्छे लगते हैं” जैसे इमोशनल सीरियल से लेकर “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” और “द कपिल शर्मा शो” में उनकी कॉमिक टाइमिंग गजब की रही, जिसने उन्हें हर घर में पहचान भी दिलाई। साल 2024 में उन्होंने “खतरों के खिलाड़ी 14” में भी हिस्सा लिया, जहां उन्हें 7वीं पोजीशन हासिल हुई।
फिल्मों की बात करें तो सुमोना “फिर से” जैसी संवेदनशील फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें वह कुणाल कोहली और जेनिफर विंगेट के साथ नजर आईं। रजित कपूर, दलीप ताहिल, कंवलजीत सिंह और सुष्मिता मुखर्जी भी इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में हैं। यह फिल्म लंदन में रहने वाले एक अलग हो चुके कपल की कहानी है, जो अपने ब्रेकअप के रिजल्ट को समझने की कोशिश कर रहे हैं।।
