summary: अनन्या-सुहाना की संडे आउटिंग, अबराम संग मूवी डेट और वर्क अपडेट
अनन्या पांडे और सुहाना खान हाल ही में संडे आउटिंग पर अबराम के साथ मूवी देखने पहुंचीं। बचपन से दोस्त रही ये जोड़ी कैजुअल लुक में नजर आई और पैपराजी को देखकर मुस्कुराती रही। अनन्या जल्द ही कार्तिक आर्यन संग "तू मेरी मैं तेरा" में दिखेंगी, जबकि सुहाना अपने पापा शाहरुख खान के साथ "किंग" में नजर आएंगी।
Suhana and Ananya panday on outing: बी टाउन के सितारों के साथ उनके बच्चे भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कभी किसी का लुक तो कभी पार्टी चर्चा में आता है। इसी तरह से हाल ही में अनन्या पांडे और सुहाना खान को आउटिंग पर जाते हुए देखा गया। इन दोनों के साथ शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम भी नजर आए। इन तीनों को कैजुअल लुक में मूवी एंजॉय करते हुए देखा गया। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बचपन की दोस्त है अनन्या सुहाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं। वेकेशन पार्टी, फैमिली फंक्शन या फिर बी टाउन की पार्टी इन दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है। इनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत है। अब जब अनन्या पांडे को अपनी फिल्म तू मेरी मैं तेरा की शूटिंग से फुर्सत मिली तो अपनी दोस्त सुहाना के साथ आउटिंग पर चली गई। पैपराजी ने इन दोनों को स्पॉट किया जहां अबराम भी इन दोनों के साथ दिखाई दिए। अपनी बहन के साथ आउटिंग पर आए अबराम काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
कैजुअल लुक फैंस को आया पसंद
अपनी इस मूवी आउटिंग के दौरान सुहाना और अन्य को काफी सिंपल और कैजुअल लुक में देखा गया। दोनों ने जब पैपराजी को देखा तो मुस्कुराती हुई नजर आईं। तीनों मूवी देखकर बाहर निकलने के बाद एक साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हुए। इन तीनों की तस्वीरें जमकर क्लिक की गई। वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
अनन्या-सुहाना के वर्क फ्रंट
बी टाउन की इन दोनों खूबसूरत अदाकाराओं के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या को जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा में देखा जाएगा। ये दोनों सितारे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर और आगरा जैसे खूबसूरत शहरों में की गई है। सोशल मीडिया पर कई बार अनन्या को फिल्म से जुड़ी अपडेट देते हुए देखा गया। वहीं सुहाना खान की बात करें तो 2023 में उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। अब उन्हें अपने पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में देखा जाने वाला है। ये एक एक्शन फिल्म है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अनन्या पांडे ने भाई अयान को दी राखी की शुभकामनाएं
9 अगस्त को मनाए गए रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने भाई अयान को बेहद प्यारे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें दोनों की साथ बिताए पलों की खूबसूरत तस्वीरों का कोलाज था। इसके साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी राखी अहानी, लव यू।” उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच काफी पसंद की गई।
शाहरुख खान ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, सुहाना ने दी बधाई
इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्हें फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। इस खास मौके पर उनकी बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “सोने से पहले की कहानियों से लेकर ऐसी कहानियों तक, जो दिल में हमेशा बस जाएं.. कोई भी आप जैसा नहीं सुनाता। कॉन्ग्रैचुलेशन्स पापा, लव यू द मोस्ट।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और फैन्स ने भी दोनों की इस बॉन्डिंग को खूब सराहा।
