Stunning Looks Inspired by Mira Rajput: बॉलीवुड के सुपर स्टार एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर का ऑन प्वाइंट स्टाइल गेम टाइम के साथ पहले से ज्यादा खूबसूरत और बेहतरीन होता जा रहा है। मीरा राजपूत कभी भी अपने फैशन सेंस और स्टाइल गेम से अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। मीरा ग्लैमरस रेड कार्पेट से लेकर सेलिब्रिटी वेडिंग्स और सभी खास इवेंट्स पर अपने सुपर स्टाइलिश अंदाज से बड़ी बड़ी बॉलीवुड ब्यूटीज को टक्कर देती नजर आती हैं। मीरा राजपूत ट्रेडिशनल एथेनिक लुक्स से लेकर सुपर हॉट आउटफिट्स तक सभी को अपने स्टाइल में ग्रेसफुली कैरी करना जानती हैं। ऐसे में अगर आप भी मीरा राजपूत के यूनिक स्टाइलिंग सेंस को पसंद करती हैं। तो सोशल मीडिया पर पॉपुलर मीरा के 5 बेस्ट लुक्स को देख इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मीरा राजपूत के 5 सबसे स्टाइलिश लुक्स जिसने सोशल मीडिया पर जमकर लूटी तारीफें
ग्रेसफुल पर्ल साड़ी लुक
साड़ी इंडिया के टाइमलेस फैशन का सबसे बड़ा और जरूरी उदाहरण है। और मीरा राजपूत अक्सर खूबसूरत साड़ियां स्टाइल करते नजर आती हैं। ऐसे में मीरा के इस खास साड़ी लुक की बात करें तो उन्होंने हैंड एंब्रायडर्ड पर्ल्स और शिमरिंग क्रिस्टल्स के साथ बेहद खूबसूरत साड़ी को स्टाइलिश लुक में ड्रेप किया है। मीरा पर्ल ज्वेलरी के साथ इस साड़ी लुक में ग्रेसफुल और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मीरा के इस आउटफिट ने इंटरनेट पर जमकर तारीफें बटोरी हैं।
सुपर मॉडर्न बॉसी लुक
मीरा राजपूत ने हाल ही सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत आउटफिट की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें उन्होंने प्लेन ब्लैक स्ट्रेट मिड लेंथ स्कर्ट को सुपर स्टाइलिश और ट्रेंडी ब्लेजर के साथ स्टाइल कर बेल्ट से बैलेंस किया है। मीरा इस स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने सटल मेकअप, मिनिमल इयरिंग्स और ब्लैक हील्स के साथ स्टाइल कर कंप्लीट किया है।
एलिगेंट वेडिंग लुक
बॉलीवुड सेलिब्रिटी मीरा राजपूत कपूर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन पर इस एलिगेंट लुक को स्टाइल किया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस लुक में मीरा ने हाउस ऑफ कोटवारा का बेहद खूबसूरत फ्लोरल एंब्रॉयडेड आउटफिट सटल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। मीरा ने इस लुक को बन हेयर स्टाइल और ग्रेसफुल व्हाइट रोज के साथ कंप्लीट किया है। जिसमें वे बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ रही हैं।
सुपर हॉट इन बेसिक ब्लैक
पार्टी में खूबसूरती से शाइन करने के लिए बेसिक ब्लैक कलर सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। और मीरा राजपूत का ये स्टाइलिश लुक एफर्टलेसली ये साबित कर रहा है। इस लुक में मीरा राजपूत ने ब्लैक कलर की सुपर हॉट स्ट्रैपी मैक्सी ड्रेस को कैरी किया है। जिसमें ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन और शिमरिंग सिमेट्रिक बो डिजाइन ड्रेस में ड्रामा ऐड कर हाइलाइट कर रही है। मीरा राजपूत का ये ब्लैक आउटफिट सटल मेकअप के साथ कमाल लग रहा है।
दीवा इन ट्रेंडी डेनिम
इस लुक में मीरा राजपूत ने ये साबित कर दिखाया है। कि सुपर कंफर्टेबल बेसिक डेनिम आउटफिट्स कभी आउट और स्टाइल नहीं होते हैं। मीरा राजपूत ने इस लुक में चिक डायमंड स्कर्ट को सुपर स्टाइलिश व्हाइट बेसिक शर्ट के साथ स्टाइल किया है। जिसमें वे टोटल फैशनिस्टा वाइब्स दे रही हैं। इस सुपर स्टाइलिश आउटफिट को मीरा ने सॉफ्ट मेकअप लुक, न्यूड हील्स और चंकी स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर कंप्लीट किया है। मीरा राजपूत का ये डेनिम लुक यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।

