Overview:
16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन लाखों कृष्ण भक्त कान्हा के लिए व्रत उपवास रखेंगे। पूरी उमंग के साथ कान्हा का स्वागत करेंगे। इसी उत्सव में उमंग, जोश और खुशियां भरने जा रहा है स्टार प्लस। इस साल चैनल जन्माष्टमी का पर्व अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है।
Star Plus Wali Janmashtami 2025: श्री कृष्णा का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी का पावन पर्व हर साल की तरह इस साल भी देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन लाखों कृष्ण भक्त कान्हा के लिए व्रत उपवास रखेंगे। पूरी उमंग के साथ कान्हा का स्वागत करेंगे। इसी उत्सव में उमंग, जोश और खुशियां भरने जा रहा है स्टार प्लस। इस साल चैनल जन्माष्टमी का पर्व अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करने जा रहा है। स्टार प्लस इस खास मौके पर अपने दर्शकों के लिए ‘जन्माष्टमी स्पेशल’ एपिसोड लेकर आ रहा है। क्या होगा इसमें खास, आइए जानते हैं।
चैनल ने लॉन्च किया प्रोमो
स्टार प्लस के इस जन्माष्टमी स्पेशल कार्यक्रम का नाम है ‘हाथी घोड़ा पालकी, बर्थडे कन्हैया लाल की’। इस शो में दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास है, जो उनके त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देगा। हाल ही में इस शो का एक शानदार प्रोमो लॉन्च किया गया है। जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह स्पेशल प्रोग्राम 16 अगस्त को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर दर्शक देख सकेंगे।
ये होगा शो में खास
‘हाथी घोड़ा पालकी, बर्थडे कन्हैया लाल की’ शो कई मायनों में खास होगा। इस स्पेशल कार्यक्रम को अनुपमा शो हर दिल में जगह बनाने वाली रूपाली गांगुली होस्ट करती हुई नजर आएंगी। शो में भजन कीर्तन से लेकर एक से बढ़कर एक मुकाबले भी होंगे। शो में स्टार प्लस की कई पॉपुलर जोड़ियां हिस्सा लेंगी। और मुकाबलों के आधार पर जीतने वाले को एक शानदार टाइटल व इनाम दिया जाएगा।
दिया जाएगा खास खिताब
इस जन्माष्टमी स्पेशल शो की पूरी थीम भी कृष्णा पर रखी गई है। स्टेज का हर कोना आपको गोकुल की याद दिला देगा। इस शो में मस्ती और उमंग के रंग बिखरते सेलिब्रिटी नजर आएंगे। इस दौरान कई लोटपोट कर देने वाले टास्क जोड़ियों को दिए जाएंगे। जीतने वाले को ‘सबसे शरारती’ का खिताब भी दिया जाएगा।
नजर आएंगी पॉपुलर जोड़ियां
शो में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिरा और अरमान की क्यूट जोड़ी नजर आएगी। साथ ही पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के प्रेम और राही भी हिस्सा लेंगे। ‘आरती अंजली अवस्थी’ के वेद और आरती भी पूरे जोश के साथ दिखेंगे। हालांकि शो में ये जोड़ियां सिर्फ साथ ही नजर नहीं आएंगी। बल्कि एक दूसरे से लड़ती हुई भी दिखेंगी। क्योंकि इस स्पेशल शो में लड़के और लड़कियां एक दूसरे के आमने सामने होंगे।
श्रितमा मित्रा के लिए रहा यादगार अनुभव
शो में दही हांडी के साथ ही लड्डू मेकिंग जैसे कई कॉम्पिटीशन होंगे। हालांकि शो में लड्डू बनाने के साथ उन्हें खिलाना भी होगा। अब देखना ये होगा कि शो का विजेता कौन रहता है। शो आरती अंजलि अवस्थी में आरती का लीड रोल निभाने वाली श्रितमा मित्रा इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसका हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। श्रितमा का कहना है कि जन्माष्टमी स्पेशल शो की शूटिंग के लिए मुंबई जाना एक शानदार अनुभव था। शूटिंग भले ही थकाने वाली थी, लेकिन इस अनुभव ने मुझे एनर्जी से भर दिया। यह एक यादगार और रोमांचक सफर रहा। हमने पूरी मेहनत से काम किया और शानदार परफॉर्मेंस दीं। रुपाली गांगुली और अद्रिया रॉय के साथ बिताए खास पल यादगार रहे। हम तीनों ही बंगाली हैं और इसलिए अपनी भाषा में बातें करते थे। श्रितमा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये शो दर्शकों को पसंद आएगा।
सुन सकेंगे कृष्ण भजन
इसी के साथ दर्शक जन्माष्टमी की संध्या पर जियो हॉट स्टार पर कृष्ण के भजनों का भी आनंद ले सकेंगे। 16 अगस्त को शाम 6 बजे से जियो हॉट स्टार पर स्पेशल शो ‘जन्माष्टमी’ शुरू होगा। शो में देश के दिग्गज गायक श्री कृष्ण के भजनों को प्रस्तुत करेंगे। शो लाइव होगा, जिसमें बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और शान भजनों की प्रस्तुतियां देकर कृष्ण भक्ति करते नजर आएंगे।
