Aashi Tripathi Debut
Aashi Tripathi Debut

Summary: 'मेट्रो इन दिनों' स्क्रीनिंग में दिखीं आशी त्रिपाठी एक बार फिर चर्चा में

स्टार किड आशी त्रिपाठी ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा, मां मृदुला के साथ स्क्रीनिंग में उनकी सादगी और स्टाइल सोशल मीडिया पर छा गया।

Aashi Tripathi Debut: बॉलीवुड में पिछले काफी समय से कई स्टार किड्स को डेब्यू करने का मौका मिला है। हाल ही में, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने नादानियां से एक्टिंग डेब्यू किया और अब बॉलीवुड के एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अब उनकी बेटी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। आशी त्रिपाठी अपने पापा की तरह ही बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बनाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है।

दरअसल, पंकज और मृदुला की बेटी आशी की उम्र अभी 18 साल हैं और वो फिलहाल मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। अब आशी त्रिपाठी ने अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया है। वो किसी फिल्म में तो नहीं लेकिन एक म्यूजिक वीडियो में अभिनय करती नजर आई हैं। यहीं से उनके करियर को उड़ान मिल गई है और आशी ने अभिनय की शुरुआत कर दी है।

‘रंग डारो’ गाने के म्यूजिक कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने सॉन्ग के लिए आशी को लेने की इच्छा जाहिर करते हुए पंकज त्रिपाठी से संपर्क किया था और वो बेटी के एक्टिंग डेब्यू के लिए तुरंत राजी हो गए। उनके म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और जिसे देखने के बाद लोगों ने आशी की खूबसूरती की भी तारीफ की। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण द्वारा गाया गया ‘रंग दारो’ अभिनव आर कौशिक द्वारा रचित है। अभी आशी मुंबई स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही। हाल ही में आशी के पिता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे उसे पहली बार स्क्रीन पर देखकर भावुक हो गए।

लोग पंकज त्रिपाठी की बेटी की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, आशी त्रिपाठी ने पब्लिकली इंस्टाग्राम पर डेब्यू भी पिछले महीने ही किया है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला पोस्ट 21 फरवरी को शेयर किया गया है जो उनका फैमिली बनारस ट्रिप का है। दो दिन पहले उन्होंने साड़ी में अपनी गॉर्जियस फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी है।

Ashi Tripathi shines in this film's screening
Ashi Tripathi shines in this film’s screening

दरअसल, हाल ही में पंकज त्रिपाठी जब वह अपनी बीवी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी के साथ अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे, तो सारी लाइमलाइट बीवी- बेटी ने ही चुरा ली। मीडिया के सामने जैसे ही आए तो साथ में बीवी मृदुला को देखकर लोग एक्साइटेड हो गए। दोनों ने साथ में पोज दिए, लेकिन जब नजरें लाडली बेटी पर गईं, तो सब उन्हें ही देखते रह गए। एकदम टिप-टॉप बनकर आईं आशी यहां स्टाइलिश लगीं, लेकिन सूट पहनी मां बाजी मार गईं। हमेशा की तरह मृदुला का सादगी से भरपूर दिलकश अंदाज दिल जीत गया।

पंकज त्रिपाठी की तरह ही उनकी बीवी और बेटी भी सादगी पसंद करती हैं और ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती। लेकिन, जब भी दोनों किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, तो उनका अंदाज दिल जीत लेता है। अब उनकी लेटेस्ट अपीयरेंस सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जहां मां- बेटी के स्टाइल पर ही सबकी नजरें टिकीं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...