Sonam Kapoor Classy Look: बॉलीवुड में अपने स्टाइल और फैशन के लिए अगर कोई ऐक्ट्रेस सबसे ज्यादा फेमस है, तो वो सोनम कपूर है वो भी अपने पारंपरिक कपड़ों के लिए। यह लोगों में भारतीय कपड़ों और स्टाइल को लेकर जागरुकता पैदा करती रहती है, अपनी रिसेंट पोस्ट में उन्होंने अपने स्टाइल में बनारसी साड़ी को एंटीक गोल्डन कढ़ाई के साथ शामिल किया। जिसमें इन्होंने हिस्ट्री और स्टाइल को साथ में लाकर एक और नया स्टाइल स्टेटमेंट फेंस को दिया।
Also read : सोनम ने खरीदा मुंबई में घर, जानें क्या है घर की दीवारों में खास: Sonam Kapoor Home
सोनम कपूर ने शेयर की पोस्ट
सोनम ने आनंद आहूजा के साथ अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी को अटैंड किया जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सोनम ने इसमें सुन्दर बनारसी साड़ी को पारम्परिक तरीके से स्टाइल किया हुआ है जिसके बॉर्डर पर सोने की पारम्परिक तरीके और डिज़ाइन के साथ कढ़ाई हुई है, जो अटायर में ट्रेडिशनल टच दे रहा है, ऐसी कढ़ाई प्राचीन युग मे राजा-रानी के कपड़ों पर हुआ करती थी। सोनम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि “इस पारम्परिक ड्रेस को पहनने के लिए दोस्त की शादी अच्छा मौका और क्या हो सकता है”।
गुजरात की विंटेज मोची कढ़ाई का दुपट्टा
सोनम की ड्रेस में सीप और मोतियों का लटकन लगा हुआ है जो बीते समय के समृद्ध परम्परा को दिखाता है। वही सोनम के दुपट्टे में गुजरात के पुराने मोची के काम की कढ़ाई हुई है, आपको यहां बता दें कि गुजरात की मोची कढ़ाई को सौभाग्य का प्रतीक बताया गया है जो 60 साल पुरानी है इसे खासकर किसी त्यौहार के मौके पर कपड़ों पर इस्तेमाल किया जाता है।
50-60 पुराने हैं एंटीक गहने
सोनम ने अपनी इस पोस्ट में बनारसी ड्रेस के साथ जिन ज्वेलरी से लुक कम्प्लीट किया है वो काफ़ी समय पहले के हैं। वही पहनी हुई पायल और चूडिय़ां भी 50-60 साल पुरानी है। फोटोज में आनंद आहूजा ने जो चिकनकारी कुर्ता सेट पहना है, वो अबू जानी और संदीप खोसला का तैयार किया गया है।
