bollywood celebrities
bollywood celebrities

Bollywood Celebrities: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे जितना स्टारडम बटोरते हैं। कहीं ना कहीं वह इस बात का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। ऐसे तमाम सितारे हैं जो अपनी मां के सबसे करीब है और उनके जीवन की हर परिस्थिति में उनकी मम्मी उनके लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती है। लगभग सभी सितारों की मां ऐसी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रही है और हमेशा अपने बच्चों को सपोर्ट करती दिखाई देती है। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों और उनकी मां के बारे में जानकारी देते हैं।

Also Read: एक्टिंग के साथ कुकिंग में भी मास्टर हैं बॉलीवुड के ये सितारे,हर कोई है इनकी डिशेज का दीवाना: Celebs Love Cooking

सोनम कपूर

SONAM KAPOOR
SONAM KAPOOR

सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है और उनके पिता अनिल कपूर की दिग्गज सितारों में से एक हैं। सोनम कपूर की मां सुनीता एक फैशन स्टाइलिश है और फार्मर मॉडल रह चुकी है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म जुदाई और लोफर में उनका स्पेशल अपीयरेंस भी देखा गया है। शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया और परिवार के जिम्मेदारी संभाली।

करण जौहर

KARAN JOHAR
KARAN JOHAR

करण जौहर की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे सफलतम फिल्म मेकर में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का निर्माण किया है। वह अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब है और उनकी मां हीरू जौहर जानी मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। 1980 में उन्होंने दोस्ताना से अपना करियर शुरू किया था इसके बाद वह कहीं फिल्मों को प्रोड्यूस करती दिखाई दी। यह जवानी है दीवानी, राजी, ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्में उनके प्रोडक्शन में ही बनी है।

वृंदा राय

AISHWARYA RAI
AISHWARYA RAI

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा के काफी ज्यादा करीब है। वैसे तो वृंदा को सभी लोग जानते हैं लेकिन उनके प्रोफेशन के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि वह एक स्क्रिप्ट राइटर है और साल 2003 में उन्होंने फिल्म दिल का रिश्ता की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। ऐश्वर्या अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उन्हें कई बार तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

दीपिका पादुकोण

DEEPIKA PADUKON
DEEPIKA PADUKON

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद भी उन्होंने बेहतरीन स्टारडम हासिल किया है। वह अपने माता-पिता के बहुत करीब है और उन्हें अक्सर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। दीपिका की मां उजाला पादुकोण होलीडेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेवल मैनेजर के तौर पर काम संभालती हैं।

रानी मुखर्जी

RANI MUKHERJEE
RANI MUKHERJEE

डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और एक्टर उदय चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वह रिश्ते में रानी मुखर्जी की सास लगती है। वैसे तो वह रानी की सास है लेकिन उनके बीच मां बेटी की तरह रिश्ता दिखाई देता है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...