Sonali Bendre: सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। हालांकि कुछ फिल्मों में नजर आने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और दूसरे कामों में लग गई। अब हाल ही में एक्ट्रेस को ये बताते हुए देखा गया कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड की वजह से फिल्में करना छोड़ दिया था।
Also read : सोनाली बेंद्रे की तरह बनाएं इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला स्मूदी
नहीं मिलती थी फिल्में
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 90s के दौर में जब बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का राज चल रहा था। ऐसे समय में उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थी और काफी कोशिश के बाद भी कोई रोल नहीं मिल पा रहा था। उसने बताया कि उनके पति गोल्डी बहल ने फिल्म मेकर्स को समझने में उनकी मदद की थी।
बॉलीवुड पर था अंडरवर्ल्ड का साया
90s का एक दौर ऐसा भी था जब पूरे बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की सबसे ज्यादा चलती थी। किस एक्टर और एक्ट्रेस को कौन सी फिल्म में लेना है और कहां कितना पैसा लगाया जाएगा यह सब कुछ अंडरवर्ल्ड से तय होता था। सोनाली बेंद्रे उन चर्चित एक्ट्रेस में से एक है जो अंडरवर्ल्ड के साए में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि 1990 में अंडरवर्ल्ड ने उन्हें काम करने से रोक दिया था।
होती थी ये हालत
सोनाली ने बताया कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी। फाइनेंशियल मदद भी मिल रही थी तो वह दर्जा नहीं मिलता था जो मिलना चाहिए था। उन्हें फिल्मों के ऑफर तो मिला करते थे लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें मना कर दिया जाता था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अंडरवर्ल्ड के प्रेशर के कारण उन्होंने कई फिल्में छोड़ दी थी। बता दें कि 19 साल की उम्र में सोनाली ने 1994 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।
