कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को सुधारने के प्रयोसों में लगा है। ऐसे में दिलजले, सरफरोश जैसी फिल्में कर चुकी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र ने अपने सशल मीडाया फॉलोअर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इम्युनिटी बूस्ट करने वाले स्मूदी की रेसिपी शयर की है।
सोनाली ने इस वीडियो में इम्युनिटी सुधारने के लिए स्टीम लेने और गरम पानी पीने की भी सलाह दी है। उन्होंने लिखा है कि ये मेरा आजमाया हुआ तरीका है। आगे उन्होंने लिखा है, “जब मेरा कीमोथेरपि हो रहा था, उस वक्त मैंने ये चीज़े खुद को हर तरह के संक्रमण से बचाने के लिए शुरू किया था। और मेरा कीमोथेरति बिना किसी संक्रमण के बीता। तभी से ये चीज़े मैं रोज़ाना करती आ रही हूं।”
जानिए सोनाली के इस इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले ड्रिंक में क्या क्या है, पढ़िए रेसिपी-
सामग्री–
सेब, गाजर, आंवला, ताजा हल्दी, अदरक, खूबानी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, बादाम, दालचीनी, अखरोट, पालक।
विधि-
सभी सामग्री को ब्लेंडर में एक साथ पीलें। बस, तैयार है आपका हेल्दी, इम्युनिटी बूस्ट करने वाला ये स्मूदी।
देखिए, सोनाली की ये पोस्ट-
ये भी पढ़े-
चुकुंदर, गाजर, अदरक के इस जूस से बढ़ाएं इम्युनिटी
