प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट: Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल अपने हनीमून से वापस आ गए हैं। दोनों ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 23 जून, 2024 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन मे बंधे थे। जहां उनके फैंस कपल को शुभकामनाएं दे रहें थे, वहीं सार्वजनिक रूप से कपल के सामने आते ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा मिल गई।

Also read: नेहा धूपिया की तरह आप भी कम कर सकती हैं अपना बढ़ा हुआ वजन: Neha Dhupia Weight Loss Journey

सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपीयरेंस के लिए काले रंग की पोल्का ड्रेस में नज़र आईं, जिसकी कमर टाइट थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हाई हील्स और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया था। वीडियो में, हम सोनाक्षी और उनके पति ज़हीर इकबाल को रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए देख सकते हैं, जब पैप ने उनकी फोटोज खींचीं। सोनाक्षी को उनके पति ने सीढ़ियों से उतरने में मदद की। जिससे लोग सोच रहे है कि वो प्रेगनेंट है।

जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, फैंस ने तुरंत पोल्का डॉटेड ड्रेस पर ध्यान दिया, जिसने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी। एक यूजर ने पूछा, “क्या वह प्रेगनेंट है?”। फेंस में से एक ने लिखा, “ये भी प्रेगनेंट हो गई क्या।” जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान पोल्का ड्रेस पहनी है, और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी पहली प्रेग्नेंसी एनाउंसमेंट पोस्ट में पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल को एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और जब उन्होंने पैप्स को नजरअंदाज किया था। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि यह कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। बाद में, एक इंटरव्यू में, सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की और प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद सिर्फ एक ही बदलाव उनकी जिंदगी में आया है कि अब हम अस्पताल भी नहीं जा सकते क्योंकि जैसे ही आप घर से निकलोगे, लोगों को लगेगा कि आप प्रेगनेंट हैं। बस यही अंतर है।”