Sizzling Sanon Sister: फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री कृति सेनन एक बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं, जिनकी अदाओं का हर कोई दीवाना है। उनकी ही तरह उनकी बहन नुपुर भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। दोनों ही बहने काफी फैशनेबल और स्टाइलिश हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक, हर आउटफिट और हर लुक में ये काफी अलग और हटकर दिखती हैं। आइए इनके कुछ बेहद खास लुक्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Read More : त्योहार पर कियारा आडवानी का येलो साड़ी लुक करें ट्राय, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स: Yellow Saree Look
कीर्ति और नूपुर सेनन के ये फैशनेबल लुक्स दे रहे हैं, जबरदस्त आउटफिट इंस्पिरेशन: Sizzling Sanon Sister
इंडोवेस्टर्न साड़ी
कृति सेनन ने अपनी खूबसूरत अदाओं का ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडोवेस्टर्न लुक की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसके बाद उन्हें जमकर सराहना मिली। ऑफ व्हाइट कलर में नेट एंब्रॉयडर्ड हेवी साड़ी में कृति का लुक काफी ज्यादा खास लग रहा है। इस लुक में कृति ने बोल्ड आई मेकअप से जान डाल दी है। अगर आप चाहें तो कृति का ये लुक ट्राई कर खूबसूरत दिख सकती हैं। आप चाहें तो ऑफ व्हाइट या गोल्डन कलर में इसी तरह का कोई इंडो वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
नूपुर पर कौन हुआ फिदा?
नूपुर पर कौन हुआ फिदा, ये तो सवाल ही गलत है। आखिरकार, नूपुर के शानदार येलो अनारकली लुक पर कोई भी फिदा हो सकता है। ब्राइट येलो अनारकली कुर्ती, पजामी और दुपट्टे का ये सेट काफी सुंदर है। इसमें नुपुर मुगल सल्तनत की बेगम जैसी दिख रही हैं। अगर आप चाहें तो आप नूपुर का ये अप्सरा वाला लुक बेझिझक ट्राई कर सकती हैं।
रानी सा!
कृति सेनन की खूबसूरती के क्या कहने। इनकी मासूम शक्ल पर हर आउटफिट जचता है, लेकिन इस स्पेशल और एक्सक्लूसिव रानी सा लुक में तो कृति ने गदर ही मचा दिया। ऑफ व्हाइट कलर की बेहद खूबसूरत और बड़े घेर वाली अनारकली कुर्ती को करती ने एक व्हाइट पर्पल सिल्क दुपट्टा के साथ पेयर किया। इस खास लुक को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए कृति ने ओवर शॉल के तौर पर एक कलर प्रिंटेड चुन्नी भी कैरी की। कंठी और गोल बुंदकों ने कृति के इस लुक को वाकई शानदार बना दिया। रानी सा वाला कृति का ये अंदाज काफी अलग और हटकर है।
Read More : इस फेस्टिव सीजन चाहिए चटकदार मेकअप, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स: Glowing Makeup Tips
तितली बनी फिरी
अपने एक खास लुक में नूपुर सेनन ने तितली का ऐसा खास आउटफिट कैरी किया, कि उनकी तारीफ में शब्द कम पद जाएं। बेहद क्यूट प्रिंट वाले इस वन लेग ओपन वन पीस में नूपुर बेहद हॉट लग रही हैं। आप वेकेशन पर इस लुक को ट्राई कर तहलका मचा सकती हैं।
साड़ी वाली कुड़ी
वैसे तो कृति जो भी पहनती हैं, उसमे पटाखा लगती हैं। लेकिन इस बॉम्ब लुक में कृति ने साड़ी से तहलका मचा दिया। वाईन कलर ओवरऑल एंब्रॉयडर्ड साड़ी को कृति ने एक बेस नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस अजीज़ अटायर में कृति बेहद अलग और अनूठी लग रही हैं। साड़ी वाली कुड़ी का ये साड़ी लुक दमदार है, आप इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
बिंदास लहंगा चोली
कृति सेनन की ही तरह खूबसूरत दिखने वाली उनकी प्यार बहन नूपुर अपने फैशन सेंस से सबको इंस्पायर कर रही हैं। बीते दिनों नूपुर ने सी ग्रीन कलर का एक लहंगा कैरी किया, जिसको फ्लोटिंग स्लीव्स और फ्रंट टाइड ब्लाउज ने और भी खास बना दिया।
