Summary: "किंग" के लुक को कॉपी कहने पर फैंस ने कहा “कॉपी नहीं, स्टाइल आइकॉन हैं शाहरुख"
शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म किंग के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, क्या शाहरुख ने ब्रैड पिट के लुक को कपी किया है? कुछ लोगों ने उनके नीले शर्ट और टैन जैकेट वाले लुक को हॉलीवुड से मिलता-जुलता बताया, तो फैंस ने ट्रोल्स को याद दिलाया कि “उन्होंने यह लुक पहले ही कैरी किया था।”
SRK King Look: हाल ही में शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल वीडियो और फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। इसके बाद तो उनके फैंस का उत्साह चरम पर था लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने शाहरुख के लुक के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स का कहना है कि शाहरुख का यह लुक ब्रैड पिट के एफ1 लुक से मैच करता है। हालांकि इसके बाद शाहरुख खान के फैंस ने ट्रोलर्स को मस्त जवाब दिया। सिर्फ यही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्वीट का जवाब देते हुए अपनी बात रखी है। गौरतलब है कि फिल्म “किंग” अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी।
फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का जवाब
Funny logic by haters these days.
— अपना Bollywood🎥 (@Apna_Bollywood) November 3, 2025
If Bollywood movie has:-
Fighter Jet – Copy of Top Gun
Ship – Copy of Titanic
Same dress code – Copy of F1
Orange Dress – Anti-Hindu 😭
Their IQ level is like – buffering since 1947 pic.twitter.com/yHjRTNcjTt
सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में एक ट्वीट पर रीएक्शन दिया, जिसमें पूछा गया था कि आखिर बॉलीवुड को लगातार नफरत का सामना क्यों करना पड़ता है। उस पोस्ट में लिखा था, “आजकल के हेटर्स का अजीब लॉजिक है – अगर बॉलीवुड फिल्म में फाइटर जेट है तो वो Top Gun की कॉपी, अगर जहाज है तो Titanic की कॉपी, अगर एक जैसा ड्रेस कोड है तो F1 की कॉपी, और अगर ऑरेंज ड्रेस है तो एंटी-हिंदू। इनका IQ तो 1947 से ही बफरिंग पर है।” इस पर सिद्धार्थ आनंद ने कमेंट सेक्शन में कई हंसते हुए इमोजी और “ओके” हैंड इमोजी के साथ रीएक्शन दिया, जिससे लगा कि वह इस मजाकिया लेकिन इस पोस्ट से सहमत हैं।
क्या शाहरुख का किंग लुक मैच करता है ब्रैड पिट के एफ1 लुक से?
I think this was intentional; a homage to Brad Pitt's #F1 look 🔥🤌#King pic.twitter.com/X7G0Ugiulu
— Shubhrayan (@outroygeous) November 2, 2025
फिल्म “किंग” के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों की नजरें शाहरुख के लुक पर टिक गईं। चांदी जैसे बाल, हाथ में बंदूक, और कॉन्फिडेंस से भरी मुस्कान लिए शाहरुख खान ने अपने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इसी बीच इंटरनेट की खोजी नजरों ने कुछ ‘कॉमन’ सा ढूंढ लिया। कुछ लोगों ने कहा कि उनका नीले शर्ट और टैन जैकेट वाला लुक हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की F1 मूवी वाले सीन से मिलता जुलता है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर तुलना का सिलसिला शुरू हो गया, किसी ने इसे “कॉपी” कहा, तो किसी ने “होमेज” यानी श्रद्धांजलि।
क्या कहा शाहरुख के फैंस ने?
People are trolling #SRK for copying #BradPitt
— Faizan Shaikh (@Faizan_Xhaikh_7) November 2, 2025
Seriously bruh ?#King #f1 pic.twitter.com/ePNiVF8NuJ
शाहरुख को उनके किंग लुक के लिए ट्रोल करने पर शाहरुख के फैंस चुप नहीं बैठे। एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ब्रैड पिट जैसे दिखने की कल्पना की थी, यूनिवर्स ने सुन ली!” वहीं किसी ने इसे शाहरुख का जानबूझकर किया गया स्टाइलिश ट्रिब्यूट बताया। और कुछ फैंस तो 2017 की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लुक्स निकाल लाए, जिनमें शाहरुख पहले ही ऐसे ही स्टाइल को अपना चुके थे। किसी ने लिखा, “कॉपी? भाई, ओरिजिनल तो किंग खान ही हैं!”
शाहरुख खान हैं असल में किंग
इसके बावजूद ट्रोलर्स ने अपने कमेन्ट नहीं रोके। किसी ने कहा, “कॉस्ट्यूम डिजाइनर शायद F1 देखकर ही सेट पर आया था।” लेकिन सच तो यह है कि शाहरुख की हर झलक, हर किरदार, अपने आप में एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है। उनके लिए यह तुलना नई नहीं है। ‘पठान’ के समय भी लोग कह रहे थे कि यह हॉलीवुड से प्रेरित है। मगर जब पर्दे पर फिल्म आई, तो सबने माना किंग खान सिर्फ एक्टिंग नहीं करते, बल्कि किरदार में जान डाल देते हैं। फिल्म ‘किंग’ अगले साल यानी 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
