‘युध्रा’ के ट्रेलर में जबरदस्‍त एक्‍शन अवतार में दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी: Yudhra Trailer Release
Yudhra Trailer Release

Yudhra Trailer Release: सिद्धांत चर्तुर्वेदी की अगली फिल्‍म ‘युध्रा’ का एक्‍शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म में सिद्धांत ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्‍हें पहले कभी नहीं देखा गया। वे फिल्‍म में धांसू एक्‍शन और एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘युध्रा’ में मालविका मोहनन के साथ उनकी जबरदस्‍त केमेस्‍ट्री की झलक भी देखने को मिल रही है। इस फिल्‍म में उनके साथ टीवी के जाने माने कलाकार राम कपूर भी नजर आ रहे हैं। यही नहीं ‘किल’ के बाद चर्चा में आए राघव जुयाल भी फिल्‍म में एक बार फिर जबरदस्‍त किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके ट्रेलर को देख एक्‍शन फिल्‍मों को चाहने वालों की उम्‍मीदें फिल्‍म से बढ़ गई हैं। आइए बताते हैं क्‍या खास है युध्रा के ट्रेलर में।

Also read: इस दिन रिलीज़ होगी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘युध्रा’: Yudhra Release Date

YouTube video

‘युध्रा’ के ट्रेलर की शुरूआत जबरदस्‍त एक्‍शन सीन से होती है। इस सीन में सिद्धांत किसी जगह पर गुंडों से घिरे नजर आ रहे हैं। वो बोलते हैं मरने से पहले महाभारत का एक मशहूर किस्‍सा मैं आपको सुनाता हूं। अभिमन्‍यु ने मां के पेट से चक्रव्‍यूह को घुसने का रास्‍ता तो सीख लिया लेकिन उसे कभी भेद नहीं पाया। फिर वे उन गुंडों से कहते हैं काफी गर्मी है तुम लोगों में, मैं भी थोड़ा गरम हो लेता हूं। इसके बाद वे पास में रखे एक पुराने प्रेस से गर्म कोयला निकालकर उसकी राख अपने चेहरे पर लगाते हैं। सिद्धांत की जबरदस्‍त फाइटिंग सीक्‍वेंस के इस सीन को देख दिल दहल जाता है। आप लोगों ने सोचा कि मैं अभिमन्‍यु हूं लेकिन मैं उसका बाप अर्जुन हूं। इसके साथ वे गुस्‍से में लोगों को मारना शुरू कर देते हैं। उनके एंगर इश्‍यू के बारे में कोई बताता है उसके बाद मालविका की एंट्री है। उन दोनों की सिजलिंग केमेस्‍ट्री दिखाई जाती है। वो सिद्धांत को अपने गुस्‍से पर काबू रखने की सलाह देती है। ‘युध्रा’ के गुस्‍से के बारे में बात करते हुए राम कपूर उससे कहते हैं कि वो अपने बाप पर गया है। यही नहीं वो बताते हैं कि इसी वजह से उसके पिता की जान गई। राम कपूर ‘युध्रा’ को पिता के अधूरे काम को पूरा करने का मिशन देते हैं। देश में ड्रग का बिजनेस करने वालों का खात्‍मा करने के लिए ‘युध्रा’ इस मिशन में अपनी पूरी ताकत लगा देता है।

इन दिनों राघव जुयाल फिल्‍म ‘किल’ और ‘ग्‍यारह ग्‍यारह’ की वजह से चर्चा में हैं। इन दोनों में उनकी जबरदस्‍त एक्टिंग देख सभी हैरान हैं। डांसर और होस्‍ट राघव ‘युध्रा’ में भी एक्‍शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्‍म में वे विलेन का किरदार निभा रहे हैं। शफीक बने राघव ड्रग्‍स का काम करते हैं। ‘युध्रा’ के इस काम में अड़चन बनने पर वो उसे खत्‍म करने का बीड़ा उठाते हैं। राघव का लुक भी फिल्‍म में काफी प्रभावित करने वाला है। राघव और सिद्धांत की पर्दे पर भिड़ंत में फैंस को जबरदस्‍त एक्‍शन देखने को मिलने वाला है।

आपको बता दें कि ‘युध्रा’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्‍तर ने किया है। फिल्‍म का निर्देशन रवि युद्यावर ने किया है। फिल्‍म 20 सितम्‍बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...