Shraddha Special: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। उनके इस बर्थडे पर जानते हैं उनके फैशन ट्रेंड, जो काफी फॉलो भी किए जाते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस काफी सिंपल और कूल लुक में नजर आती हैं। लेकिन यही सिंपलसिटी उनकी खासियत है। वह अरबन और कूल फैशन को फॉलो करती हैं। कंर्फ्ट के साथ स्टाइल में रहना उन्हें बखूबी आता है। श्रद्धा अक्सर ही नो मेकअप लुक में नजर आती हैं। उनके आउटफिट और उनकी एक्सेसरीज उन्हें द गर्ल नेक्सट डोर वाला लुक देती है।
Shraddha Special:शकेट का स्टाइल
पिछले दिनों श्रद्धा ने अपनी स्लिट ड्रेस और शकेट के साथ स्टाइलिश नजर आई थीं। शकेट जैसा कि नाम से पता चलता है, एक बड़े साइज की शर्ट और एक जैकेट का कॉम्बिनेशन है। इसका लुक बहुत अच्छी आती है और अगर आपको लेयरिंग करके पहनना पसंद है तो यह बहुत ही एलिगेट लेयरिंग पीस है। इसे जींस और टी-शर्ट, या टी-शर्ट ड्रेस, स्लिप ड्रेस आदि के साथ पेयर किया जा सकता है। यह शर्ट की तरह दिखता है, लेकिन इसका मैटेरियल हैवी है। यह खासतौर पर विंटर्स में पहनने के लिए परफेक्ट है। आप इसे गुलाबी मौसम में भी कैरी कर सकते हैं।
यह भी देखे-अपने पिता की परी है श्रद्धा कपूर
चिकनकारी कुर्तेवाला एयरपोर्ट लुक

उनका एयरपोर्ट लुक उनके फैंस को बहुत पसंद है। वो सिंपल से लुक को स्टनिंग बनाने में माहिर हैं। वो सिंपल से चिकनकारी के कुर्ते को भी स्टाइल से पहनना जानती हैं। अक्सर वह इस तरह के कुर्ते को ट्राउजर के साथ पहनती हैं। उसके साथ वह स्लीक सिल्वर ईयरिंग, प्लेटफॉर्म हील और स्लिंग बैग कैरी करती हैं। इस तरह के लुक्स में अक्सर श्रद्धा दिखाई देती हैं। उन्हें सिंपल आउटफिट को एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करना आता है।
लैस इज मोर
श्रद्धा का साड़ी लुक नो डाउट बहुत स्टाइलिश और एथनिक होता है। वह साड़ी में अपने बबली लुक का भी ध्यान रखती हैं। अक्सर साड़ी के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं, लेकिन उसके साथ जूलरी ट्रेडशनिल पहनना पसंद करती हैं। अक्सर चोकर के साथ हाथ में बैंगल और पोटली होते हैं। अगर मांग टीका लगाती हैं तो बालों को खुला और कर्ली रखती हैं। वो एक ही जूलरी पीस पहनना पसंद करती हैं यानी कि लैस इज मोर।
बीच वाला फैशन
शॉर्ट ड्रेसेज और जंपसूट में वह नेकलाइन को स्टाइलिश तरीके से रखती हैं। वह ट्यूब नेकलाइन, होल्टर ऑफ पहनती हैं। स्लीव्ज में भी उनके बहुत एक्सपेरिमेंट होती हैं। इसके अलावा शॉर्ट ड्रेसेज में वह हेमलाइन पर फ्रिल्स लेना पसंद करती हैं। इस तरह के ड्रेसेज को वह कूल बेल्ट के साथ टीमअप करती हैं। वह अपने बीच लुक में सैरॉन्ग में नजर आती हैं।
पेस्टल हैं पसंद
अपने सोबर लुक को मेंटन करने के लिए श्रद्धा अक्सर आपको पेस्टल कलर में नजर आएंगी। यह कलर उनकी स्किन पर बहुत फबता है। अगर वह कुछ ट्रेडिशनल भी पहनती हैं तो यह उनके अरबन चिक लुक को मेंटेन करता है। इसके अलावा वह आपको बहुत बार लेयरिंग करती नजर आएंगी।
