shraddha kapoor
shraddha kapoor

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग 89.3 मिलियन है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ। श्रद्धा के बारे में पिछले काफी समय से राहुल मोदी को डेट करने की अफवाह थी लेकिन दोनों ने कभी इस अफवाह पर कोई बात नहीं की। हालाँकि, अब श्रद्धा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, जिससे सब हैरान है।

read also: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये शानदार फिल्में देखना न भूलें, देखें लिस्ट: Shraddha Kapoor Movies

shraddha kapoor
shraddha kapoor

19 जून को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ एक फोटो शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर सच की मोहर लगा दी है। फोटो में श्रद्धा हँसती हुई दिख रही है, तस्वीर को शेयर करते हुए, श्रद्धा ने एक हंसी वाला इमोजी और उसके ऊपर एक दिल वाला इमोजी एड किया।  

श्रद्धा कपूर इससे पहले चार साल तक फेमस सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, 2020 में दोनों अलग हो गए। तीन साल बाद, श्रद्धा और राहुल को “तू झूठी मैं मक्कार ” की रिलीज के दौरान डिनर आउटिंग पर देखा गया। श्रद्धा और राहुल की मुलाकात “तू झूठी मैं मक्कार  ” के सेट पर हुई थी ,जिसमें श्रद्धा मुख्य अभिनेत्री थीं और राहुल ने स्क्रिप्ट लिखी थी। वे दोस्त बन गए। वे दोनों एक साथ इवेंट में जाते हैं और एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाते हैं लेकिन वे अपने रिश्ते को सबसे छुपा कर रखते थे।

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म “तीन पत्ती” से अपने ऐक्टिंग की शुरुआत की थी । इसके बाद, 2011 में, वह फिल्म “लव का दी एंड” में अपनी पहली मेन भूमिका पाने में सफल रहीं। श्रद्धा के नाम आशिकी 2, हैदर, एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी, ​​स्त्री, छिछोरे, तू झूठी मैं मक्कार जैसी कई हिट फिल्में हैं। अब, वह अपनी फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं ।