Shraddha Kapoor : शक्ति कपूर की लाडली श्रद्धा कपूर ने साल 2011 में तीन पत्ती मूवी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। हालांकि, उन्हें पहचान मिली फिल्म आशिकी 2 से। इस फिल्म में आरोही नाम की एक लड़की का सीधा-सादा अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसके अलावा, फिल्म एक विलेन, बागी, एबीसीडी 2, स्त्री जैसी सुपरहिट फिल्में देकर श्रद्धा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई।
आज श्रद्धा अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। अगर आप श्रद्धा के फैन हैं तो आपको पता होना चाहिए कि उनको डिफरेंट स्टाइल एक्सेसरीज कैरी करना काफी अच्छा लगता है। खासतौर से, उनके पास फुटवियर का एक अच्छा खासा कलेक्शन है। वहीं हील्स से लेकर बूट्स व स्नीकर्स आदि को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना पसंद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको श्रद्धा कपूर के फुटवियर कलेक्शन के बारे मे बता रहे हैं, जो वह अक्सर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं-
श्रद्धा कपूर व्हाइट स्नीकर्स
इस लुक में श्रद्धा ने व्हाइट स्नीकर्स को स्टाइल किया है। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट प्लेन हाईनेक टी-शर्ट के साथ ब्लू शॉर्ट्स और मैचिंग जैकेट को पेयरअप किया है। अपने इस लुक को अधिक कंफर्टेबल और स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने फुटवियर में व्हाइट स्नीकर्स को कैरी किया है। यह उनके लुक को और भी अधिक स्टनिंग बना रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप चाहें तो डेनिम शॉर्ट, से लेकर जींस व टी-शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट या प्लीटेड स्कर्ट के साथ भी व्हाइट स्नीकर्स को स्टाइल किया जा सकता है। वहीं, अगर आप एथनिक लुक में एक यूनिक ट्विस्ट लाना चाहती हैं, तो लहंगे के साथ भी स्नीकर्स को पहना जा सकता है। इन दिनों यह स्टाइल काफी चलन में है।
श्रद्धा कपूर हील सैंडल्स
अगर आप अपने फुटवियर में एक फेमिनिन और एलीगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं, तो ऐसे में श्रद्धा कपूर की तरह हील्ड सैंडल्स को कैरी किया जा सकता है। इस लुक में श्रद्धा ने रेड कलर की साड़ी के साथ हील सैंडल्स को स्टाइल किया है, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही है। उनका यह मिमिनल लुक भी बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
हील सैंडल्स को एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न वियर के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप लम्बे समय तक इसे ना पहनें। हील्स आपके पैरों में दर्द व अन्य परेशानी की वजह बन सकती हैं।
श्रद्धा कपूर प्लेटफॉर्म स्लीपर्स
श्रद्धा कपूर का यह फुटवियर बेहद ही कंफर्टेबल है। उन्होंने प्लेटफॉर्म स्लीपर्स को शॉर्ट आउटफिट के साथ कैरी किया है। केजुअल्स में उनका यह लुक बेहद ही आकर्षक लग रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
प्लेटफॉर्म स्लीपर्स केजुअल्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। हालांकि, अगर आप इसे केजुअल्स या फिर आउटिंग आदि के लिए पहनना चाहती हैं तो ऐसे में हाई हील प्लेटफॉर्म स्लीपर्स के ऑप्शन को भी सलेक्ट किया जा सकता है। हील लुक में भी स्लिपर्स बेहद कंफर्टेबल होते हैं, लेकिन आपके स्टाइल को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं।
श्रद्धा कपूर सीक्वेंस हील्स सैंडल
श्रद्धा कपूर के फुटवियर वार्डरोब में कई तरह के हील्स सैंडल मौजूद हैं। इस लुक में उन्होंने साइड स्लिट ब्लैक आउटफिट के साथ सीक्वेंस हील्स को स्टाइल किया है। उनका यह लुक भी उतना ही स्टनिंग नजर आ रहा है। उनका यह फुटवियर उनके आउटफिट के साथ अच्छी तरह पेयर कर रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
ब्लैक कलर हील्स को आप कई तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से पहन सकती हैं, क्योंकि ब्लैक कलर अन्य हर दूसरे कलर के साथ अच्छा लगता है।
श्रद्धा कपूर व्हाइट पम्पस फुटवियर
श्रद्धा कपूर के इस लुक में उनके आउटफिट से ज्यादा उनका फुटवियर अधिक अट्रैक्टिव लग रहा है। इस लुक में श्रद्धा ने येलो कलर की स्लिप शॉर्ट ड्रेस के साथ व्हाइट पम्पस को पेयर किया है। येलो आउटफिट के साथ व्हाइट कलर अच्छी तरह कॉम्पलीमेंट कर रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
व्हाइट कलर पम्पस पार्टी और ऑफिस दोनों लुक में ही अच्छे लगेंगे। हालांकि, कोशिश करें कि आप व्हाइट पम्पस को मोनोक्रोम लुक में कैरी करें। व्हाइट आउटफिट के साथ व्हाइट पम्पस काफी अच्छे लगते हैं। वहीं, ऑफिस लुक में ब्लैक स्कर्ट के साथ भी यह जचेंगे।
श्रद्धा कपूर ब्लैक लॉन्ग बूट्स
श्रद्धा कपूर ने इस लुक में अपने फुटवियर के जरिए एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट किया है। उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ मैचिंग लॉन्ग बूट्स को पेयर किया है। वहीं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने स्मोकी आइज लुक क्रिएट किया है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स शॉर्ट कलर आउटफिट के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। अगर आप इसे स्टाइल कर रही हैं तो कोशिश करें कि आप मोनोक्रोम लुक कैरी करें।
श्रद्धा कपूर ब्लैक एंकल बूट्स
श्रद्धा कपूर ने इस लुक में भी बूट्स को स्टाइल किया है, लेकिन इस बार उन्होंने इसे अलग अंदाज में पहना है। जी हां, उन्होंने पार्टी वियर शॉर्ट आउटफिट के साथ ब्लैक कलर के हील्ड एंकल बूट्स को स्टाइल किया है। फुटवियर के कारण श्रद्धा कपूर का लुक काफी यूनिक नजर आ रहा है।
गृहलक्ष्मी स्टाइलिंग टिप्स
ब्लैक कलर के एंकल बूट्स को आप ना केवल शॉर्ट स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, बल्कि इसे जींस के साथ भी पेयर किया जा सकता है। हालांकि, जींस के साथ इसे पहनते समय आप जींस को एंकल से हल्का फोल्ड अवश्य कर लें।
तो आप श्रद्धा कपूर के किस फुटवियर को पहनना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
