Sana Javed Trolling: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी बार शादी करने के बाद से ही शोएब मलिक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, सना जावेद ने अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक रख लिया है। इससे पहले जहां शोएब की शादी फेमस इंडियन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से हुई थी, वहीं सना की शादी उमैर जसवाल से हुई थी। हालाँकि, एक-दूसरे से शादी करने से पहले, शोएब और सना दोनों ने अपने-अपने एक्स से तलाक ले लिया था। वो बात अलग है कि यह सानिया और शोएब के अलग होने की खबर शोएब द्वारा अपनी शादी की एनाउंसमेंट के बाद आई थी और इसके लिए उन्हें काफी बुराईयां झेलनी पड़ी थी। और अब, सना ने कुछ फोटोज पोस्ट कीं, जिन पर लोग बुरे कमेंट्स कर रहे हैं।
Also read : शोएब मलिक ने सना जावेद से की तीसरी शादी, शेयर की पोस्ट: Shoaib Malik Third Wedding
सना शोएब मलिक ने फोटोज की शेयर
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, शोएब मलिक की तीसरी पत्नी, सना शोएब मलिक ने दो फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह लहंगे पहने हुए थीं। पहली फोटो में सना जावेद को हल्के नारंगी रंग के स्टोन-एम्बेलिश्ड लहंगे में देखा गया, जिसे उन्होंने एक एक्वा-रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया है, जिसमें स्टोन एम्बेलिशमेंट भी है। हल्के मेकअप और बीच के खुले बालों के साथ सना ने अपने लुक को कंप्लीट किया। उनके लुक मे बड़ा सा मांग टीका, भारी नेकपीस और चूड़ियों ने चार चांद लगा दिए है।
दूसरी फोटो में सना शोएब मलिक को पोज़ देते हुए देखा जा सकता है, जिसमें सना ने गुलाबी रंग के बॉर्डर वाले पीले रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने गुलाबी और मैजेंटा पैनल पैटर्न वाले मैचिंग दुपट्टे के साथ लुक कप्लीट किया।
नेटिज़न्स ने सुनाए ताने
सना शोएब मलिक के फोटो पोस्ट करते ही नेटिज़न्स ने कमेन्ट करने शुरू कर दिए। कुछ ने तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें शोएब मलिक से शादी के लिए कोसना शुरू कर दिया। फोटो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने सना को “घर तोड़ने वाली” कहा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कर्म पलटवार करेगा इंशाअल्लाह।” तीसरे कमेंट में लिखा था कि, “वह साबित करती है कि खूबसूरत सूरत वाली सभी लेडिज में अच्छी सीरत नहीं होती।”
