शोएब मलिक ने सना जावेद से की तीसरी शादी, शेयर की पोस्ट: Shoaib Malik Third Wedding
Shoaib Malik Third Wedding

Shoaib Malik Third Wedding: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। यह शादी ऐसे टाइम पर हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से सेपरेशन की न्यूज सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना लाइफ पार्टनर चुना है और निकाह समारोह में दोनों ने एक- दूसरे को कबूला। जिसकी फोटो खुद शोएब मलिक ने शेयर की है।

Also read : अलग हुए सानिया मिर्जा और शोएब मलिक, सोशल मीडिया से हटाई तस्वीरें: Sania Mirza Divorce

शोएब ने जिस ऐक्ट्रेस से शादी की है वो भी डिवोर्सी हैं। यह पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस में से एक है जिन्होंने 2020 में उमैर जसवाल के साथ निकाह किया था लेकिन थोड़े दिन में ही दोनों के अलग होने की खबरे सामने आने लगी। दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की फोटोज डिलीट कर दी थी और फिर खबर आई कि दोनों में डिवाॅस हो चुका है। 28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी ड्रामा में काम कर चुकी है जिसमें “ऐ मुश्त-ए-खाक़”, “डंक” जैसे कई फेमस शो हैं। इसके साथ वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। 

शोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी। तब मीडिया मे आयशा सिद्दीकी ने बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बिना तलाक के वो दूसरी शादी नहीं कर सकते। उस समय शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह के रिलेशन होने की बात से साफ़ इनकार कर दिया था। फिर थोड़े दिन बाद शोएब ने आयशा से तलाक ले लिया था।

सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनकी शादी टूटने की अफवाहें तेज हो गईं थी। सानिया ने लिखा था, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें, मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें, कर्ज में डूबना मुश्किल है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें, बात करना मुश्किल है बात न करना मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत से सही चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा था कि, समझदारी से चुनें।

यह अफवाह तब और तेज हो गई थी जब सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी सभी फोटोज को डिलीट कर दिया था। 8 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जब कोई चीज आपके दिल की शांति को खराब करती है, तो उसे जाने दें”।