Shivani Raghuvanshi Looks: रात अकेली है… में वसुंधरा, तितली में नीलू और सुपर हिट शो मेड इन हेवन में जसप्रीत कौर का किरदार निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी आजकल सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। दिल्ली की शिवानी रघुवंशी बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी टैलेंटेड हैं। शिवानी रघुवंशी के अभिनय को उनकी पहली फिल्म से ही दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। आपको बता दें शिवानी एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल भी हैं। जिनका फ्रेश स्टाइल देख आप भी उनसे कुछ ट्रेंडी फैशन टिप्स जान सकती हैं। आइए एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी के लेटेस्ट लुक्स पर नजर डालते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी के टॉप 5 ट्रेंडी लुक्स देख लें आउटफिट इंस्पिरेशन
रॉयल लुक इन वेलवेट सूट
एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी ने इस लुक में बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी महरून कलर के वेलवेट कुर्ता सेट को हैवी मैचिंग दुपट्टे और गोल्डन जूतियों के साथ कैरी किया है। ये खूबसूरत सिल्क वेलवेट सूट शिवानी के फेयर स्किन टोन को बेहद खूबसूरती से कंप्लीमेंट कर रहा है। शिवानी ने इस लुक को मैचिंग गोल्डन झुमकियों और सुपर नेचुरल मेकअप लुक के साथ कंप्लीट किया है।
फ्रेश लुक इन व्हाइट साड़ी
एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी इस बेहद खूबसूरत और खास व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। शिवानी के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने कॉटन फैब्रिक में व्हाइट फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली साड़ी को प्लेन कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया है। शिवानी ने इस खूबसूरत आउटफिट को क्लासिक इयररिंग्स और सटल पिंक ग्लोइंग मेकअप लुक के साथ कंप्लीट किया है।
सुपर कुल लुक इन पिंक को-ऑर्ड-सेट
शिवानी रघुवंशी एथेनिक आउटफिट्स के साथ-साथ स्टाइलिश वेस्टर्न और बॉसी आउटफिट्स को भी ग्रेसफुली कैरी करना जानती हैं। ऐसे में शिवानी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने डीप वी नेक ब्लैक टॉप के साथ हॉट पिंक ब्लेजर को-ऑर्ड-सेट के साथ स्टाइल किया है। इस लुक को सुपर कुल बनाने के लिए शिवानी ने बालों को स्लीक हेयर बन में टाय कर न्यूड लिपस्टिक और आई मेकअप को ब्लू लाइनर से कंप्लीट किया है।
ट्रेंडी लुक इन प्रिंटेड फ्लोई ड्रेस
एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी के इस सुपर कूल और स्टाइलिश बीच लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस लुक में शिवानी ने सुपर ट्रेंडी और बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर की लॉन्ग फ्लोई प्रिंटेड ड्रेस को मिनिमल के साथ कैरी किया है। शिवानी रघुवंशी इस खूबसूरत आउटफिट को नेचुरल हेयर एंड मेकअप
के साथ बेहतरीन तरीके से फ्लांट करती नजर आ रही हैं।
हॉट लुक इन ब्लैक फ्लोरल गाउन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी का ये सुपर हॉट पार्टी आउटफिट खूबसूरत होने के साथ-साथ सुपर ट्रेंडी और स्टाइलिश है। शिवानी ने इस लुक में फ्लोरल वर्क शिमरी ब्लैक गाउन को ग्लोइंग मेकअप और बिची वेव्स हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। शिवानी रघुवंशी इस लुक में काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इसके अलावा शिवानी के टेसल इयररिंग्स और ब्लैक हील्स भी लुक को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
