जब कोई अपना आपको ब्लॉक कर दे तो करें ये काम
जब कोई आपको सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दे तो आप इस तरह की स्थिति में इन टिप्स को अपना कर समझदारी से काम ले सकते हैंI
Relationship Advice: जब अपना कोई करीबी हमें सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है, तो ऐसे में हमारा मन खराब होना लाजिमी हैI हम इस बात को लेकर घंटों सोचते रहते हैं कि आखिर हमें क्यों ब्लॉक कियाI कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अपने दोस्तों को फोन करके बताने लगते हैं, धोखे वाले स्टेटस अपडेट करने लगते हैं, जिसके कारण लोग खुद उनसे पूछने लगते हैंI कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जब वे देखते हैं कि किसी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है तो खुद भी बिना सोचे समझे उन्हें तुरंत ब्लॉक कर देते हैं, जो की बिलकुल गलत हैI ऐसा करने से बात बनने के बजाए और बिगड़ जाती हैI
यहाँ हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहें हैं जिसकी मदद से जब भी आप इस तरह की स्थिति में हों तो इन्हें अपना कर समझदारी से काम ले सकते हैंI
रिएक्शन देने के बजाए पहले कन्फ़र्म करें

जब हमें लगता है कि किसी ने हमें सोशल मीडिया पर ब्लॉक या अनफ्रेंड कर दिया है तो इस स्थिति में हम बिना सोचे समझे गुस्से में रिएक्ट कर देते हैंI ऐसा करने के बजाए ये जानना सबसे जरूरी कि उन्होंने असल में आपको ब्लॉक किया है या नहीं ये पता करनाI ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने अपना फोन खो दिया हो या थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया होI
संपर्क करने का इंतज़ार करें

आप खुद से रिएक्शन देने के बजाए जिस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है उनके संपर्क करने का इंतजार करेंI जब वह आपसे संपर्क करे तब आप इस बारे में बातचीत करेंI अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी हुई है तो आपस में बातचीत कर उसे दूर करने की कोशिश करेI
मन में बदला लेने की भावना ना लाएं

जब कोई हमें ब्लॉक कर देता है तो ना चाहते हुए भी हमारे मन में बदले की भावना आ जाती है और हम उस व्यक्ति को लेकर नकारात्मक सोचने लगते हैंI जब आप इस तरह की स्थिति में रहें तो ऐसा बिलकुल भी ना करें बल्कि इस बात पर सोचते रहने के बजाए अपना ध्यान किसी और चीज़ में लगाएंI
खुद से पहल करके बात करने की कोशिश करें

अगर किसी खास ने आपको ब्लॉक या अनफ्रेंड कर दिया है और आप उन्हें खोना नहीं चाहते हैं तो आप खुद से पहल करके उनसे बात करने की कोशिश कर सकते हैंI अगर आपको ऐसा लग रहा है कि वह आपसे बात नहीं करना चाहते हैं तो आप इसके लिए अपने किसी दोस्त व अन्य किसी करीबी का सहारा ले सकते हैंI वे उनसे बात करके ये जानें कि आखिर आपको क्यों ब्लॉक किया हैI
बार बार इस बात का जिक्र ना करें
अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो इस बात का जिक्र सबके सामने बार बार ना करें और ना ही इस बात को लेकर कोई मुद्दा बनाएंI
