Shirin Sewani: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘नागिन 2’, ‘कवच 2’ और कई अन्य सुपरहिट शो का हिस्सा रही शिरीन सेवानी इंडस्ट्री में अपने काम के अलावा अपनी मजेदार वीडियो से भी इंस्टाग्राम रील्स का एक फेमस चेहरा बन गई हैं। वह वेब सीरीज़, ताज महल 1989 और ब्यूटी स्पॉट का भी पार्ट रही हैं। शिरीन सेवानी ने 6 दिसंबर, 2020 को उदयन सचान के साथ शादी की। शादी के तीन साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है।
Also Read: शादी के हर फंक्शन में कर सकती है इस एक्ट्रेस के लुक को कॉपी, देखते ही रह जाएगे लोग
शिरीन सेवानी ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को किया अनाउंस
शिरीन सेवानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो अपना बेबी बंप प्लांट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद अपनी पहली प्रेग्नेंसी की एनाउंसमेंट की। एक्ट्रेस ने अपनी नई जर्नी के बारे में बात की और इसे अपनी लाइफ के सबसे यादगार दिन बताये। साथ-साथ वो सोशल मीडिया के लिए काम भी कर रही हैं और नए-नए कन्टेन्ट बना रही हैं। शिरीन सेवानी के पति उदयन सचान फ्लाइट कैप्टन हैं। उसके बारे में बात करते हुए, उन्होंने शेयर किया कि वह अभी से एक्स्ट्रा घंटे काम कर रहे है कि ताकि डिलीवरी के समय मेरे साथ रह सके।
शिरीन सेवानी ने की थी कोर्ट मैरिज
कोविड के समय में शिरीन सेवानी और उदयन सचान ने शादी कर ली थी। वो दो महीने तक रिलेशन में रहे और उसके बाद घर पर परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में कोर्ट मैरिज की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वे अपने कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी के दौरान मिले थे। यहीं डेस्टिनी थी, हमें मिलना ही था।
