Bas Itna Sa Khwaab
Bas Itna Sa Khwaab

Bas Itna Sa Khwaab: जी टीवी पर आने वाले शो ‘बस इतना सा ख्‍वाब’ की तुलना अनुपमा से हो रही है। लेकिन फैंस ये चाहते हैं कि इस शो की लीड अवनी की हालत अनुपमा की तरह न हो। क्‍योंकि अवनी भी अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। पति की गलतियों को नजरअंदाज करना, बच्‍चों की बद्तमीजी को उनका बचपना समझ माफ, सबकी मर्जी के हिसाब से अपना जीवन जीना। इस सबके बाद भी अवनी को उसके पति शिखर का प्‍यार नहीं नसीब है। शिखर जो तमन्‍ना से प्‍यार करता है। अवनी और घरवालों को तमन्‍ना की खातिर धोखा दे रहा है। आपको याद हो तो अनुपमा में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। अब शिखर की जिंदगी में एक्‍स्‍ट्रामैरिटल अफेयर की वजह से सबकुछ बिखरने वाला है। तमन्‍ना शिखर का प्‍यार पाने के लिए अब कुछ ऐसा प्‍लान कर रही है। जिससे शिखर की शादीशुदा जिंदगी और परिवार को हिला देगी।

शिखर का झूठ आया घरवालों के सामने

YouTube video

शिखर दिल्‍ली जाने के नाम से तमन्‍ना के साथ समय बिताने का प्‍लान बनाता है। जिस फ्लाइट से दिल्‍ली जाने की बात घरवालों को बताता है। उस फ्लाइट का एक्‍सीडेंट हो जाता है। सभी घरवाले डर जाते हैं। लेकिन अनिका पैसेंजर लिस्‍ट चेक करके अवनी को बताती है कि उस फ्लाइट में शिखर का नाम नहीं है। अवनी उसे ढूंढने निकलती है। तभी एक होटल के बार शिखर नजर आता है। ऋतु उसे कहती है कि शिखर झूठ बोलकर कुछ तो घरवालों से छुपा रहा है। अवनी उसका पीछा करती है। सामना होने पर शिखर फिर झूठ बोलता है कि वो अपने दोस्‍त को बचाने के लिए आया है। वो अवनी को कहता है कि वो बच गया लेकिन ये शक करने से बेहतर है कि वो मर जाता। अवनी एक बार फिर भावनाओं में बह जाती है। भले ही शिखर का दिल्‍ली जाने का झूठ सामने आता है लेकिन उसके और तमन्‍ना का सच छुपाने में कामयाब हो जाता है।

तमन्‍ना अब करेगी प्‍यार की खातिर हदें पार

शिखर अवनी को होटल से समझाकर वापस भेज देता है। लेकिन तमन्‍ना इस बात से परेशान हो जाती है। वो हंगामा करती है। शिखर को घर वापस जाने से वो रोकती है। लेकिन वो कहता है कि फ्लाइट के एक्‍सीडेंट की खबर से घरवाले परेशान होंगे। तमन्‍ना इस बात से झल्‍लाकर वहां से चली जाती है। वो अब इस रिश्‍ते की वजह से काफी परेशान है। वो अवनी के साथ साथ शिखर को भी सबक सिखाने का प्‍लान बनाती है। वो अब अपनी दोस्‍त से कहती है कि लव और वॉर में सबकुछ जायज है। अब वो अपने रिश्‍ते को छुपाकर नहीं रखेगी। ऐसा लग रहा है कि वो शिखर के घरवालों को उनके रिश्‍ते का सच बताने का प्‍लान कर रही है। वो शिखर को छुपकर उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।

क्‍या शगुन जान गई है सच

शिखर की फ्लाइट के एक्सीडेंट की खबर सुन शगुन और विद्युत उससे मिलने जाते हैं। घर पर शगून को पता चलता है कि शिखर ड्रीमलैंड होटल गया था। वो ड्रीममलैंड होटल में तमन्‍ना से मिल चुकी थी। वो घरवालों को तमन्‍ना के बारे में बताने ही जा रही थी। लेकिन किसी वजह से चुप रह जाती है। शगुन को तमन्‍ना ने बेइज्‍जत किया था। अब ऐसा लग रहा है कि शगुन तमन्‍ना और शिखर के एक ही होटल में होने की बात का सच पता लगाएगी। वो भी तमन्‍ना को सबके सामने सबक सिखाने के लिए कुछ भी करेगी।
घर, परिवार की मुश्किलों के बीच अवनी के जीवन में रिश्‍तों में उलझनें भी जुड गई हैं। अब अवनी के रिश्‍तों और परिवार में मुश्किलें बढने ही वाली हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...