Overview:
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर हालही एक इंटरव्यू के दौरान अपनी 'जर्नी से सीखने' की बात कहने पर ट्रॉल हो रही हैं। आपको बता दें स्टार किड शनाया जल्दी ही अपनी पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत मैसी के साथ नजर आने वाली हैं।
Shanaya Kapoor Trolled Before Debut Film Release: अनिल कपूर और बोनी कपूर के भाई बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया कपूर हालही गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। जिसके बाद अब वे अपनी पहली फिल्म के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। आपको बता दें, विक्रांत मैसी के साथ “आंखों की गुस्ताखियां” शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है। जो 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन, शनाया फिल्म रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट पर ट्रॉल होती नजर आ रही हैं।
एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात करने पर ट्रॉल हो रही हैं, शनाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसे में हाल ही शनाया कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है। जिसमें शनाया कपूर बातचीत के दौरान अपने फिल्मी करियर और जर्नी के बारे में बताती नजर आ रही हैं। शनाया कपूर ने इंटरव्यू में कहा, कि “मुझे मेरी जर्नी में आज तक काफी कुछ सीखने को मिला है, और मैं जानती हूं कि सक्सेस के साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है”। लेकिन मैं इन सब को अपनी जर्नी का हिस्सा समझती हूं और हर बात को पॉजिटिवली लेती हूं।
सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा है, शनाया कपूर का मजाक
शनाया कपूर एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जर्नी के बारे में बार करने पर काफी टॉल हो रही हैं। जी हां शनाया कपूर का अपनी करियर जर्नी के बारे में बात करना कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। और वे लगातार रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें कुछ ट्रोल्स ने कहा – कि ‘इसकी जर्नी घर के लिविंग रूम से लेकर बड़े सेट तक रही है’ तो कुछ लोगों ने कॉमेंट किया – ‘ये जर्नी कब शुरू हुई दीदी? और इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा ‘स्टार किड्स और उनके स्ट्रगल्स..’।
म्यूजिक वीडियो को लेकर भी ट्रॉलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं, शनाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। लेकिन, शनाया इससे पहले गुरु के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। जिसमें शनाया की परफॉर्मेंस को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। और ट्रोल्स ने उन्हें “जीरो एक्सप्रेशंस हीरोइन” का टैग दिया था। लेकिन आपको बता दें, जहां शनाया कपूर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वही उनके फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट करते नजर आते हैं। लेकिन, अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है। कि क्या शनाया कपूर विक्रांत मैसी के साथ आंखों के गुस्ताखियां में अपने ट्रोलर्स को फैन बना पाएंगी या नहीं…?
