Shah Rukh Khan’s daughter Suhana Khan embroiled in land dispute

Summary: जमीन विवाद में फंसी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बिना अनुमति खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी फिल्म किंग की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन अब वह जमीन विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। सुहाना ने अलीबाग में करोड़ों की जमीन खरीदी है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने इसके लिए सरकारी अनुमति नहीं ली।

Suhana Khan Land Controversy: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन और शूटिंग की वजह से वह मीडिया और फैंस दोनों के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में सुहाना किसी फिल्म से ज्यादा एक नए विवाद के कारण खबरों में आ गई हैं। यह विवाद सीधे तौर पर जमीन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, सुहाना ने अलीबाग में करोड़ों की जमीन खरीदी है, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह जमीन किसानों को खेती के लिए दी गई थी और इसे खरीदने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी थी, जो सुहाना ने नहीं ली। आइए जानते हैं इस बारे में।

दरअसल, सुहाना खान ने मई 2023 में अलीबाग के थाल गांव में करीब 12 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की। लेकिन अब यह डील सवालों के घेरे में है। खबरों के मुताबिक, जिस जमीन को सुहाना ने खरीदा है, वह पहले किसानों को खेती के लिए दी गई थी। इस तरह की जमीन को खरीदने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी होती है। आरोप यह है कि सुहाना ने बिना अनुमति के यह प्रॉपर्टी खरीद ली।

वहीं, ये मामला यहीं तक नहीं रुका। डॉक्यूमेंट्स में बताया जा रहा है कि सुहाना को ‘किसान’ दिखाया गया है, ताकि जमीन खरीदी जा सके। यह प्रॉपर्टी देज़ा वू प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए खरीदी गई है। इस कंपनी से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का परिवार जुड़ा है। कंपनी में गौरी खान और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं। अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अलीबाग के तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के बाद सुहाना खान के नाम पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदने की भी बात सामने आई है। लेकिन अब तक इस पूरे कंट्रोवर्सी पर न तो सुहाना की तरफ से और न ही उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान सामने आया है।

सुहाना खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख की हिट फिल्म ‘पठान’ बनाई थी। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी होंगे। कहा जा रहा है कि मूवी अगले साल रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...