Michelin Star Vijay Kumar: भारत के शेफ विजय कुमार का रेस्टोरेंट ‘सेम्मा’ न्यूयॉर्क में है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे अपनी सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट्स की लिस्ट में पहले नंबर पर रखा है। यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय रेस्टोरेंट को ऐसा सम्मान मिला है।लेकिन विजय कुमार का सफर आसान नहीं था। इंडिया से न्यूयॉर्क तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया, तब जाकर वह अपना रेस्टोरेंट खोल पाए। आइए जानते हैं कि विजय कुमार ने किन हालातों से गुजरकर न्यूयॉर्क में ‘सेम्मा’ रेस्टोरेंट शुरू किया और कैसे आज वो इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर पाए हैं।
सेम्मा रेस्टोरेंट के मालिक शेफ विजय कुमार कौन हैं?
शेफ विजय कुमार भारत के तमिलनाडु राज्य से हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गांव के साधारण होटल से की थी। अब वे अमेरिका में भारतीय खानपान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। शेफ विजय की यात्रा संघर्षों और आत्मविश्वास की एक प्रेरणादायक कहानी है। तमिलनाडु के नथम गांव में जन्मे विजय ने अपनी मां के साथ खेतों में काम करते हुए खाना पकाने की कला सीखी। शुरुआत में उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखा, लेकिन आर्थिक दिक्कत से वह रसोई की ओर मुड़े। अपने
कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में काम किया
विजय ने चेन्नई के ताज कोन्वेनेरा होटल में काम करने के बाद, फिर क्रूज शिप्स में भी काम किया, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर खाना पकाने की कला सीखी। लेकिन वह महसूस करते थे कि वह अपनी असली पहचान से दूर जा रहे हैं। फिर उन्होंने अमेरिका में काम करने का निर्णय लिया और कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट ‘डोसा’ में काम किया। बाद में, उन्होंने ‘रासा’ में भी काम किया, जो एक मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट था।
विजय कुमार के सेम्मा रेस्टोरेंट में क्या खास है
के बाद धीरे-धीरे विजय को अपना खुद का एक इंडियन रेस्टोरेंट खोलने का आईडिया आया। फिर उन्होंने ‘सेम्मा’ रेस्टोरेंट की शुरुआत की, जो तमिलनाडु के ऑनथेंटिक डिशेज को सर्व करता था। न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि इस रेस्टोरेंट में वो सारे इंडियन फूड मिलते हैं जो विदेशों में आसानी से आमतौर पर नहीं मिलते हैं, जैसे चेट्टीनाड चिकन, मटन कुज़ाम्बू और केरला स्टाइल सी फूड। ये रेस्टोरेंट लोगों को इतना पसंद है कि शायद इसलिए आज ये इस मुकाम तक पहुंच गया है।
बेस्ट रेस्टोरेंट का टैग मिलना क्यों अहम है?
न्यूयॉर्क टाइम्स अमेरिका का सबसे मशहूर अखबार है और उसकी ‘बेस्ट रेस्टोरेंट्स’ लिस्ट को दुनियाभर में बहुत सम्मान से देखा जाता है। इसमें शामिल होना ही बहुत बड़ी बात होती है, और उसमें टॉप पर आना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस लिस्ट में नाम आने की वजह से विदेशों में रहने वाले या घूमने जाने वाले भारतीयों को इस रेस्टोरेंट के बारे में पता चलेगा। वे वहां जाकर भारतीय खाने का स्वाद भी ले सकेंगे।
