सारेगामा की म्यूजिक टैलेंट प्रगति नागपाल ने पहला सिंगल एलबम स्वर्ण मंदिर से किया लॉन्च: Pragati Nagpal New Song
Pragati Nagpal New Song

Pragati Nagpal New Song: सारेगामा म्यूजिक ने देश के कई जाने माने सिंगर्स को पूरे देश के सामने अपने म्यूजिक शो “सारेगामापा” के जरिये दुनिया को रूबरू कराया है। इस मंच से निकले कई कलाकारों ने आगे चलकर म्यूजिक इंडस्ट्री में काफ़ी नाम कमाया है। अब इसी कड़ी में एक और नाम और जुड़ गया है, सारेगामा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सनसनी मचाने वाली छोटे कस्बे पिंजौर से आई प्रगति नागपाल का पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया है।

Also read : श्रीराम के बाद अब भगवान शिव का किरदार निभाने चले प्रभास: Prabhas Upcoming Film

2024 का विवाह गीत बनेगा ‘यूजलेस भँवरा’

प्रगति नागपाल द्वारा गाये इस गाने की शुरुआत शादी हाल से होती है, जहाँ पर प्रगति नागपाल की टक्कर उनके अपोजिट गाने में काम कर रहे कलाकार अर्जुन देसाई से टक्कर होती है, जिसके बाद इस गाने की शुरुआत होती है।

गाने के बोल “उहू उहू करे यूजलेस भँवरा” युवाओं को इस शादी के सीजन में झूमने पर मजबूर कर देंगे। प्रगति नागपाल का यह गाना लोगों को डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने पर बातचीत करते हुए सारेगामा के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा जी कहते हैं “सारेगामा की हमेशा से यही कोशिश रही है कि देशभर में प्रतिभाओं की पहचान करे और उनको स्टेज देने का काम कर रहे जिससे वो दुनिया भर में अपनी नई पहचान बना सकें। प्रगति में भी हमने गाने को लेकर एक अलग क्रेज देखा है, जो आजकल के युवाओं में कम देखने को मिलता है, मुझे उम्मीद है की उसका यह गाना लोगों को बहुत पसंद आयेगा और फैंस उस पर अपना ढेर सारा प्यार देंगे।”

कौन है “पिंजौर की प्रगति”

हरियाणा के छोटे से कस्बे पिंजौर से मुंबई आई प्रगति अपने ख्वाबों में बड़ा सपना लेकर आई थी, उनका सपना था एक सिंगर बनाना। मुंबई में इनकी प्रतिभा को सारेगामा म्यूजिक कम्पनी में पंख लगा और प्रगति ने अब अपना सिंगल गाना रिलीज किया है।

इस प्लेटफार्म पर रिलीज हुआ गाना

प्रगति नागपाल का यह गाना “यूजलेस भँवरा” सारेगामा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसके साथ साथ आप इस गाने को देश के नामी म्यूजिक प्लटफॉर्म सावन, स्पॉटीफाई, यूट्यूब म्यूजिक, विंक म्यूजिक आदि पर भी सुन सकते हैं। इसके साथ ही इस गाने पर आप रील भी बना सकते हैं, इंस्टाग्राम म्यूजिक में यह गाना आपको मिल जायेगा। वहीं अगर आप इस गाने पर शार्ट वीडियो बनाना चाहे तो वो भी बना सकते हैं।