श्रीराम के बाद अब भगवान शिव का किरदार निभाने चले प्रभास: Prabhas Upcoming Film
Prabhas Upcoming Film

Prabhas Upcoming Film: आदिपुरूष में श्रीराम के किरदार में दर्शकों ने प्रभास को सिरे से नकार दिया था। उनका फ़िल्म में लुक और फिल्‍म में एक्टिंग दोनों ही दर्शकों को नहीं भाए थे। किसी भी माइथोलॉजिकल सब्‍जैक्‍ट और कैरेक्‍टर को दर्शकों की उम्‍मीदों पर खरा उतारना आसान नहीं होता है। क्‍योंकि इन किरदारों को वे पहले ही बहुत बार अच्‍छे कलाकारों के साथ देख चुके हैं और काफी हद तक वे उनसे रिलेट भी करते हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रभास इस तरह की चुनौती ले रहे हैं। इस बार वे पर्दे पर भगवान शिव के किरदार को निभाने की तैयारी कर रहे हैं।

विष्‍णु मांचु की फिल्‍म ‘कनप्‍पा’ में निभाएंगे भगवान शिव का किरदार

बाहुबली से पूरे देश में छाने वाले प्रभास की उसके बाद कोई भी फिल्‍म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बीते दिनों आई उनकी फिल्‍म ‘आदिपुरूष’ भले ही शुरू से विवादों में रही। लेकिन उनके फैंस को उम्‍मीद थी कि शायद फिल्‍म में उनका जादू काम कर जाए। जो हो न सका। भले ही वे अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। लेकिन अपने फैंस के लिए प्रभास आने वाली फिल्‍मों में जी जान लगा रहे हैं। यही नहीं उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि प्रभास पर्दे पर भगवान शिव के किरदार को निभाने वाले हैं। वे विष्‍णु मांचु की फिल्‍म ‘कनप्‍पा’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि शायद वे फिल्‍म में कैमियो करने वाले हैं। इस फिल्‍म में प्रभास के होने की पुष्टि विष्‍णु मांचु ने की है। लेकिन उन्‍होंने प्रभास के किरदार के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी देखे-विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़: The Vaccine War Trailer

प्रभास की ये फिल्‍में जल्‍द ही आने वाली हैं

प्रभास की जल्‍द ही दो बड़ी फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें से एक है केजीएफ के प्रशांत नील की सालार। बड़े बजट की सालार इस साल दिसम्‍बर में रिलीज होने वाली है। सालार में प्रभास के साथ श्रुति हसन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। पहले ये फिल्‍म सितम्‍बर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जवान के साथ क्‍लैश होने की वजह से फिल्‍म की रिलीज टाल दी गई थी। हालांकि दिसम्‍बर में भी इसके शाहरूख खान की फिल्‍म डंकी के साथ क्‍लैश हो सकती है। इसके अलावा प्रभास की अपकमिंग फिल्‍म कल्कि की शूटिंग भी चल रही है। इस फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्‍चन और साउथ के सुपर स्‍टार कमल हासन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कल्कि में एक से बढ़कर एक कलाकारों की वजह से फैंस की उम्‍मीदें इस फिल्‍म से काफी बढ़ गई हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...