अपनी अलग आवाज़ के दम पर कायम है इन 3 महिला पंजाबी सिंगर्स का जलवा: Female Punjabi Singers
Female Punjabi Singers

Female Punjabi Singers: पंजाबी गाने किसे पसंद नहीं। ख़ासकर शादी के फंक्शन में पंजाबी गाना न हो तो मतलब शादी अधूरी है। जब तक जैस्मिन सैंडलस का गाना ‘सिप सिप’ न बजे तब तक डीजे फ्लोर पर कोई नहीं आता और आना भी क्यों है जब फील ही इस गाने में है। ऐसी न जाने कितनी पंजाबी सिंगर्स हैं जिनके गाने पर हम झूमते हैं। इनके कंसर्ट्स में इनकी असली दीवानगी देखने को मिलती है। फैंस की भीड़ अपनी पसंदीदा सिंगर को देखने के लिए जमा होती है। तो आइये जानते हैं इन पंजाबी फीमेल सिंगर्स के बारे में जिनका अपना ही अलग जलवा है।

1) जैस्मिन सैंडलस

जैस्मिन की आवाज़ ही उनकी पहचान है। जैस्मीन की परवरिश अमेरिका में हुई। बचपन से ही उन्हें लोक गीतों से लगाव था। उनकी इसी दिलचस्पी ने उन्हें एक बेहतरीन सिंगर के रूप में स्थापित किया। 2008 में जैस्मिन का पहला गाना ‘मुस्कान’ आया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 2014 में जैस्मिन ने बॉलीवुड में प्ले बैक सिंगर के तौर पर ‘यार ना मिले’ से शुरुआत की थी। आज जैस्मिन एक प्रसिद्ध नाम हैं। ‘मेरी आंख काशनी’ जैसे कई लोकगीत जैस्मिन ने रीक्रिएट किया है जिसे बहुत पसंद किया जाता है।

2) निमृत खैरा

निमृत खैरा एक जानी मानी सिंगर हैं जिन्हें सभी बहुत पसंद करते हैं। निमृत ने ‘ रब करके’ से डेब्यू किया था। लेकिन उनको प्रसिद्धि इश्क़ कचहरी’ से मिली थी। निमृत खैरा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम तो हैं ही इसके अलावा भी वो किसी चीज़ के लिए पहचानी जाती हैं वो है उनका ट्रेडिशनल लुक। जी हाँ निमृत को उनके ट्रेडिशनल लुक की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। अपने गानों में खूबसूरत सूट पहने नज़र आती निमृत अपने फैन्स का मन मोह लेती हैं।

3) अफ़साना खान

अफ़साना खान एक मक़बूल गायिका हैं जिन्हें ‘किसान एंथम’ गाने में बहुत पसंद किया गया था। अफ़साना को लोकप्रियता दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ आये गाने ‘धक्का’ से मिली। अफ़साना वो बुलंद आवाज़ हैं जिन्हें पंजाब ही नहीं बल्कि पंजाब से बाहर भी बहुत पसंद किया जाता है। उनका ‘तितलियाँ’ गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। उन्हें बिग बॉस में भी देखा गया था।