Sanya Malhotra and Rishab Sharma
Sanya Malhotra and Rishab Sharma Credit: Instagram

Sanya Malhotra Relationship: पिछले कुछ समय से सान्या मल्होत्रा लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। इसका कारण उनकी फिल्म “मिसेज” की सफलता तो है ही, एक दूसरा कारण भी उनके लाइम लाइट में होने का है। सान्या मल्होत्रा को सितार वादक ऋषभ शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और इस बात को लोगों से छिपा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सच?

Sanya Malhotra and Rishab Sharma
Sanya Malhotra and Rishab Sharma Credit: Instagram

पिछले कुछ समय से सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा के साथ की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, सान्या ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह की बात नहीं की है और न ही ऋषभ शर्मा ने इस पर कुछ कहा है। लेकिन यह जरूर है कि दोनों को कई बार एक ही जगह से अलग-अलग निकलते हुए देखा गया है। 

सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा को साथ देखा गया है। खास कर एक बार ऋषभ को एक फैन के साथ पोज़ देते हुए देखा गया और सान्या भी वहीं थीं। ये फ़ोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे दोनों की रिलेशनशिप में रहने की खबरें छा गईं। फैंस ने यह भी गौर किया कि ऋषभ सान्या के पोस्ट पर लगातार कमेन्ट करते हैं और खुद सान्या भी ऋषभ के पोस्ट को लाइक करती हैं/ इससे दोनों की डेटिंग की अफवाहों को जोर मिला। 

सान्या ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, न ही उन्होंने इस रिश्ते को कन्फर्म किया है और न ही मना ही किया है। हां, यह जरूर है कि उन्होंने एक कम्पैनियन और प्यार शेयर करने के अपने विश्वास के बारे में जरूर बात की है। पिंकविला के साथ हुई एक बातचीत में उन्होंने माना कि एक कम्पैनियन होने पर मैं विश्वास करती हूं। मुझे लगता है कि जब आपकी जिंदगी में एक साथी होता है, तो उसके साथ से जिंदगी खूबसूरत हो जाती है। प्यार शेयर करना सबसे खूबसूरत अहसास है। 

ऋषभ शर्मा एक सितार वादक हैं और वह रवि शंकर के शिष्य भी हैं। ऋषभ इंटरनेट पर फ़ेमस हैं और उनके कई सितार वीडियोज़ वायरल हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर भी ऋषभ के फैंस की कमी नहीं है। उनके सितार वीडियोज़ तो वायरल हुए ही हैं, हाल ही में उनके एक वीडियो को देखकर लोगों को उनके स्किन केयर रूटीन में भी दिलचस्पी होने लगी है। 

सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा के बीच के उम्र के अंतर पर भी लोगों की नजरें हैं। सान्या मल्होत्रा की उम्र 33 साल है तो ऋषभ शर्मा अभी 26 के ही हैं। हालांकि उम्र के बीच के इन फ़ासलों पर ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। फैंस यह जरूर कह रहे हैं कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा की जोड़ी परफेक्ट नजर आती है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...