Overview:
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की पॉपुलर फिल्म वध 2 की रिलीज डेट आखिर सामने आ ही गई है। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित फिल्म वध 2, 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।
Vadh 2 Release Date: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की नई फिल्म ‘वध 2’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ ही गई है। हालही में फिल्म मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2022 की ‘वध’ का यह सीक्वल एक बार फिर इमोशंस, नैतिक दुविधाओं और सच्ची कहानियों को नए रूप में पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दोनों एक्टर्स की गहराई साफ झलक रही है।
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी फिर साथ
‘वध 2’ के मेकर्स ने 27 अक्टूबर 2025 को फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं, जिन्होंने पहली ‘वध’ भी डायरेक्ट की थी। जसपाल ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग का आभार जताते हुए कहा है। कि मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। लव रंजन ने कहा कि ‘वध’ की खूबसूरती इस बात में थी कि उसने आम इंसान की सोच और उसकी नैतिकता को परखा है। ‘वध 2’ में उसी गहराई को और आगे बढ़ाया गया है, जिससे यह फिल्म और भी दमदार होने वाली है।
फिल्म की थीम और मेकर्स का विजन
मेकर्स के मुताबिक ‘वध 2’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक “spiritual sequel” है – यानी यह पहली फिल्म की आत्मा को बरकरार रखते हुए एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ बनाई गई है। जसपाल सिंह संधू ने बताया कि पूरी टीम ने इस फिल्म में दिल से मेहनत की है, ताकि दर्शक कहानी से जुड़ सकें और हर सीन में इमोशंस महसूस कर सकें। फिल्म के प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने कहा कि ‘वध’ उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव था, जिसने उन्हें कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला। दर्शकों के प्यार ने उन्हें हिम्मत दी कि ‘वध 2’ में और ज्यादा गहराई, भावनाएं और सच्चाई जोड़ी जाए।
इमोशनल क्राइम ड्रामा ‘वध’ का शानदार सीक्वल
अगर आपने 2022 की ‘वध’ नहीं देखी, तो बता दें कि यह एक इमोशनल क्राइम ड्रामा थी। कहानी थी शंभुनाथ मिश्रा नाम के एक रिटायर्ड टीचर और उनकी पत्नी मंजू की, जो गरीबी में जी रहे थे। उनका बेटा अमेरिका में बस चुका था और माता-पिता से दूर हो गया था। एक दिन एक गुंडा प्रजापति पांडे उनकी छात्रा नैना पर गलत नजर डालता है, जिससे गुस्से में शंभुनाथ उसकी हत्या कर देता है। और इसके बाद उनके अपराध को छिपाने और कानून से बचने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है।
ऐसे में बात वध 2 की बात करें तो फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ मानव विज, सौरभ सचदेवा, सुमित गुलाटी और कई अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे।
