Sana Khan Second Pregnancy
Sana Khan Second Pregnancy

Sana Khan Second Pregnancy: बॉलीवुड की ग्लैमरस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और लग्जरी लाइफस्टाइल को छोड़ स्पिरिचुअल रास्ते को अपनाने वाली एक्ट्रेस सना खान हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक बहुत अच्छी खबर अपने फैंस के बीच शेयर करती नजर आई हैं। जिसमें सना ने पति मुफ्ती अनस सईद के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खराब को शेयर किया है। सना के फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं, सोशल मीडिया पर ये खबर जमकर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले भी सना एक बेटे की मां हैं और उनके पहले बेटे का नाम तारिक जमील है। जिसे उन्होंने जुलाई 2024 में जन्म दिया है। और मां बनने के 4 महीने बाद एक बार फिर से सना बेटे तारिक के साथ दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए एक्साइटिड हैं।

Also read: क्या श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह से शादी कर ली है? जानिए उनकी शादी की वायरल तस्वीरों का सच: Vishal and Shweta Wedding Photo

एक्ट्रेस सना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया खूबसूरत नोट, फैंस ने लिखा यअल्लाह

एक्ट्रेस सना खान ने बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति अनस और बेटे तारिक के साथ सेकंड प्रेगनेंसी की खबर को साझा किया है। सना ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत रील शेयर करते हुए लिखा है….’या अल्लाह, आप मुझे अपनी दया से एक अच्छी और स्वस्थ संतान प्रदान करें’। आप सब की प्रार्थना सुनने वाले हैं.. हे मेरे अल्लाह आप मेरे जीवन साथी और मेरे बच्चों पर अपनी दया बनाए रखना। इसके बाद सना लिखती हैं, केवल अल्लाह के आज ही आपको ऐसा उपहार देने की शक्ति है। अगर प्रार्थना ईमानदारी और सच्चे दिल से की जाए तो अल्लाह के दर से कोई भी खाली नहीं जाता है। यअल्लाह मेरे परिवार को ऐसे ही अपनी निगरानी में रखना।

इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रेंड कर रही है सना की रील

सेकंड प्रेगनेंसी की खबर शेयर करते ही सना खान की ये रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही और ट्रेंड कर रही है। और फैंस पोस्ट के नीचे कॉमेंट्स में एक्ट्रेस को मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने सना की पोस्ट के नीचे लिखा “या अल्लाह इस जुम्मे के सदके सब बी औलाद को बेऔलाद को औलाद नवाज दें” इसके अलावा एक फैन ने कमेंट किया अल्लाह करे आपको आपकी तरह प्यारी बेटी अता करे…. खूब नसीबों वाली बेटी हो। उसका नाम फातिमा रखना अल्लाह दोनों बच्चों के नसीब बुलंद करें और आपके लिए आसान और खैर करें….आमीन। सना ने साल 20 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस सईद के साथ सूरत में शादी रचाई थी।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...