Samantha Viral Video: समांथा रूथ प्रभु कुछ भी करती हैं, और वह वायरल हो जाती हैं। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। खास कर अपने एक्स हसबैन्ड नागा चैतन्य से अलगाव के बाद तो उनको सबका भरपूर प्यार मिल रहा है। गौतम वासुदेव मेनन की 2010 की फिल्म “ये माया चेसावे” से समांथा रूथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जिसे 15 साल हो चुके हैं। यहीं पर उनकी पहली मुलाकात अपने एक्स हसबैन्ड नागा चैतन्य से हुई थी। नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद, समांथा रूथ प्रभु और उनकी नागा की मां अमला अक्किनेनी पहली बार एक ईवेंट में नजर आए। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
क्या है इस वायरल वीडियो में?
समांथा रूथ प्रभु और अमला अक्किनेनीने ज़ी तेलुगु अवॉर्ड ईवेंट में शामिल हुए। ज़ी तेलुगु द्वारा आयोजित अप्सरा अवॉर्ड्स में समांथा रूथ प्रभु को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने पर सम्मानित किया गया। इस वीडियो में समांथा एक इमोशनल स्पीच देते हुए नजर आ रही हैं और उनकी एक्स सास अमला अक्किनेनी बेहद खुश होकर तालियां बजा रही हैं। ज़ी तेलुगु ने अवॉर्ड नाइट के लिए एक प्रोमो को पोस्ट किया है, जो 24 मई को शाम साढ़े पांच बजे उनके चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चैनल ने लिखा, “S का मतलब है समांथा, S का मतलब है सक्सेस, अप्सरा अवॉर्ड्स के मंच पर समांथा के 15 शानदार सालों का जश्न।”
क्या कहा समांथा रूथ प्रभु ने?
इस वीडियो में समांथा को स्टेज पर होस्ट के साथ केक काटते और सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक स्पीच भी दी, जिसमें उन्होंने कहा, “तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे सब कुछ दिया है। इदे ना कर्म भूमि यानी यह वह जगह है जहां मेरी जगह है। मैं हमेशा तेलुगु दर्शकों को प्राथमिकता देने का वादा करती हूं।” कैमरा अमला पर जाता है, जो मुस्कुरा रही हैं और उनके लिए ताली बजा रही हैं।
समांथा के फैंस ने क्या कहा?
वीडियो के नीचे कई फैंस ने समांथा को इस उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित करते हुए कमेंट्स किया। कुछ ने तो यह भी कमेन्ट किया कि उन्हें अपनी पुरानी मुस्कान वापस मिल गई है और पुरानी सैम मुस्कुराहट के साथ वापस आ गई हैं। समांथा रूथ प्रभु ने शादी के चार साल बाद 2021 में नागा चैतन्य से दर्दनाक रूप से अलग हुई थीं। इसके बाद समांथा को मायोसिटिस के कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जिसने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित भी किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पिता को भी खो दिया है।
समांथा का पॉडकास्ट
पिछले साल अपने पॉडकास्ट में समांथा ने शेयर किया था, “मुझे विशेष रूप से वह साल याद है जब मुझे यह दिक्कत हुई थी, यह मेरे लिए बेहद मुश्किल साल था। मुझे खास तौर से वह दिन याद है जब मैं और मेरा दोस्त/मैनेजर हिमांक मुंबई से वापस आ रहे थे। यह पिछले साल जून की बात है और मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि आखिरकार मैं शांत महसूस कर रही हूं। मैंने बहुत लंबे समय से थोड़ा आराम और थोड़ी शांति महसूस नहीं की थी। और मुझे आखिरकार ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं सांस ले सकती हूं और मैं सो सकती हूं, और अब मैं जाग सकती हूं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकती हूं।”
