Sohail Khan's Ex wife
Salman Khan Jokes about Sohail’s failed Marriage

Overview:भाई सोहेल की शादी पर तंज कसते नजर आए सलमान

कपिल शर्मा शो में बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में अपने फैंस को कई किस्से सुनाए। जिसमें वे भाई सोहेल खान के तलाक पर तंज कसते नजर आए। और सलमान ने “अब वो भी भाग गई” कहकर सीमा सजदेह की ओर इशारा किया।

Salman Jokes About Sohail Khan’s Failed Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान। एक बार फिर अपने बेबाक मजाकिया अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस जानते हैं, वे कभी अपने परिवार और खास दोस्तों का मजाक उड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आपको बता दें, इस बार वजह उनका अपने भाई सोहेल खान की नाकाम शादी पर मजाकिया तंज कसना है। हालही में सलमान “द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” में नजर आए थे। जिसमें बातचीत के दौरान उन्होंने कहा-अब वो भी भाग गई है…।

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सलमान ने सुनाए गैलेक्सी के कई बेहतरीन किस्से

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हालही द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में शिरकत करते नजर आए थे। जिसमें सलमान ने अपने फैंस के साथ अपने अपार्टमेंट गैलेक्सी के कई बेहतरीन किस्से शेयर किए। और बताया कि उनका घर गैलेक्सी हमेशा से मेहमानों के लिए खुला रहता है। जहां जो एक बार आता है, फिर जल्दी से जाने का नहीं सोचता है।

सोहेल खान और सीमा सजदेह की नाकाम शादी पर क्या बोले सलमान खान और सुनाया मजेदार किस्सा

सलमान खान हालही सोहेल खान और सीमा सजदेह की नाकाम शादी पर मजाकिया कमेंट करते नजर आए हैं। जिसमें उन्होंने अपने घर का एक किस्सा शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को सोहेल की शादी का मजेदार किस्सा सुनाया। और बताया। उन दिनों एक समय जब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवरीकर मुंबई में अपना घर ढूंढ रहे थे। तब वो कुछ दिनों के लिए हमारे साथ घर पर रुके कि जब तक घर नहीं मिल जाता है। तब तक यहीं रहकर अपना घर ढूंढेंगे।

मैंने कुछ सालों बाद पूछा के घर का क्या हुआ… तो अविनाश बोले घर तो मिल गया था। लेकिन आपके घर की वाइब इतनी अच्छी है कि यहां से जाने का मन ही नहीं हुआ। लेकिन मजे की बात ये है, कि उसी टाइम पर सोहेल ने भागकर शादी कर ली। और हंसते हुए सलमान ने कहा – “अब वो भाग गई है”। इसके बाद सलमान ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए बताया के शादी के बाद जब सोहेल ने अविनाश को कमरा खाली करने के लिए कहा। तब वो गुस्सा हो गए और कहने लगे ये तो ठीक नहीं है…तुम ऐसे कैसे शादी कर सकते हो…।

शादी के 24 सालों बाद हुआ सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी। जिसे उन्होंने पहले मंदिर में आर्य समाज रीति रिवाजों के अनुसार और फिर बाद में निकाह किया था। सीमा सजदेह और सोहेल खान के दो बेटे निवार्ण और योहान हैं। जिसके बाद साल 2022 में दोनों ने शादी के 24 साल बाद तलाक का फैसला लिया और अपने रस्ते अलग कर लिए।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...