Sohail Khan
Sohail Khan

Summary: सलमान खान का शो में मज़ाकिया अंदाज़, सोहेल-सीमा की शादी पर ली चुटकी

नेटफ्लिक्स के "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में सलमान खान ने सोहेल-सीमा की शादी पर मज़ेदार किस्सा सुनाया। वहीं उनकी फिल्म "सिकंदर" बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Sohail Khan News: सलमान खान जब मजाक करने पर आते हैं तो किसी को नहीं छोड़ते। बाहर वाले तो ठीक हैं, घर वालों को भी सलमान का मजाक झेलना पड़ जाता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के मशहूर कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में भी ऐसा ही हुआ। सलमान खान यहां कपिल के मेहमान थे और उन्होंने हमेशा की तरह अपने खास मज़ाकिया अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाया। बेबाक बोलने की आदत से मजबूर सलमान ने परिवार को भी नहीं बख्शा और मजाक में अपने भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह का भी जिक्र कर डाला।

सलमान ने बातचीत में बताया कि उनके बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट में हमेशा दोस्तों और मेहमानों के लिए दरवाजे खुले रहते हैं। उन्होंने एक किस्सा शेयर किया कि एक बार फोटोग्राफर अविनाश गौरेकर ने उनसे घर पर कुछ दिन रुकने की इजाजत मांगी थी। अविनाश अपने लिए घर ढूंढ रहे थे, लेकिन वो “कुछ दिन” सालों में बदल गए।

सलमान ने हंसते हुए शो पर बताते हैं, “उसने कहा था कुछ ही दिन रुकूंगा… जब तक घर नहीं मिलता। कई साल बाद मैंने पूछा क्या हुआ घर का? तो बोला – घर तो कुछ दिन बाद ही मिल गया था, लेकिन सबलीज कर दिया क्योंकि आपके घर का माहौल बड़ा अच्छा है।” सलमान ने फिर इसी किस्से के बहाने अपने भाई पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली… अब वो भी भाग गई है!” इस पर मंच पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। सलमान ने आगे बताया कि जब सोहेल ने शादी की थी, तो उसने अविनाश से कहा कि अब उसे कमरे की जरूरत है क्योंकि उसकी बीवी (सीमा) आ रही है। अविनाश ने चौंकते हुए कहा था – “ये क्या बात हुई? तुम ऐसे शादी कैसे कर सकते हो?”

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में भागकर आर्य समाज में शादी और फिर निकाह किया था। उनके दो बेटे हैं निर्वाण और योहान लेकिन 24 साल बाद, साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया। सीमा सजदेह नेटफ्लिक्स के शो “Fabulous Lives of Bollywood Wives” में भी नजर आ चुकी हैं और अब खबरों के मुताबिक, वह अपने पुराने मंगेतर विक्रम आहूजा के साथ फिर से रिश्ते में हैं।

सलमान खान हाल ही में फिल्म “सिकंदर” में दिखे थे। इसमें उनके साथ थीं रश्मिका मंदाना। इस फिल्म के निर्देशक हैं मशहूर ए.आर. मुरुगदॉस। फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। ईद पर फिल्म जब सिनेमाघरों में आई थी तो खास नहीं कर पाई। ना इसे पैसा मिला और ना ही तारीफ। समीक्षकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...