Sun Mere Dil: ‘सुन मेरे दिल’ शो में प्यार की शिद्दत और प्यार के नाम पर अपना हक जताने की कहानी दर्शकों के दिलों को छू रही है। ये पाकिस्तानी शो जिओ टीवी के बेहतरीन शोज में से एक है। शो में बिलाल अपनी एकतरफा मोहब्बत को आज भी उसी शिद्दत से किए जा रहा है। वहीं प्यार के नाम पर सदफ को अपना बनाने वाला ओमार सिर्फ उसे खुद से बांधकर रखना चाहता है। ‘सुन मेरे दिल’ की कहानी इस समय काफी रोमांचक हो चुकी है। सदफ के सामने ओमार की हकीकत आ चुकी है। वो ओमार और तानिया के रिश्ते के बारे में जान चुकी है। अब इनकी जिंदगियों के धागे जो उलझ चुके हैं। उन्हें सुलझाने के लिए सदफ क्या कदम उठाएगी।
सदफ छोड देगी ओमार को
हाल ही में सुन मेरे दिल में दिखाया गया कि ओमार तानिया से मिलकर उसे कहता है कि वो उसे मिस करता है। तानिया के ये कहने पर कि उसे सदफ और उसमें से किसी एक को चुनना होगा। ओमार कहता है कि वो सदफ को नहीं छोड सकता। क्योंकि वो उसे बिलाल का नहीं होने दे सकता। सदफ को ओमार के बारे में पता चलता है। वो तानिया के घर जाती है। वहां दोनो को साथ देख तानिया को थप्पड़ मारती है। तानिया भी उसे पलटकर मारती है। सदफ ओमार को कहती है कि उसके दुख देने पर वो कभी रोई नहीं डर जाती थी। क्योंकि वो अगर रोएगी तो ओमार आंसूओं में डूब जाएगा। मतलब उनको रिश्ता खत्म हो जाएगा। वो ओमार को कहती है कि आज वो डूब गया है और वहां से चली जाती है।
सदफ अब ओमार के साथ नहीं रह सकती। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वो अपनी अम्मी के घर जाती है। सदफ कहती नजर आ रही ह कि अब वा मेरा नहीं है अम्मी और उससे बडी बात ये है कि मैं अब उसके साथ नहीं। रिश्ते में प्यार के नाम पर सिर्फ एक बंधन में बंधी सदफ अब इससे आजादी चाह रही है।
क्या बिलाल को मिलेगी उसकी मोहब्बत
हम्जा को ओमार की हरकत के बारे में पता चलने के बाद वो उसे बुरी तरह लताडती है। वो उसे कहती है मोहब्बत क्या है ये जानते भी हो तुम। जहां कीचड़ होगा फिसल जाओगे। वो उसे प्लेब्वॉय कहकर घर से धक्के मारकर निकाल देती है। वहीं बिलाल अपनी मोहब्बत में इस कदर डूबा है कि उसे सदफ से जुडी हर छोटी बडी बात परेशान कर जाती है। वो जानना चाहता है कि ओमार और सदफ के रिश्ते के बीच क्या प्रॉब्लम है। बिलाल की हालत ऐसी है कि सदफ अगर टूटती है तो वो टूट जाता है। वो जुडती है तो वो ठीक हो जाता है। वहीं प्रोमो में सदफ को उसकी मां कहती नजर आ रहीं हैं कि अगर एक आदमी बुरा निकलेगा तो दूसरा जरूर सही होगा। इस बात से ऐसा लग रहा है कि वो बिलाल की तरफ ईशारा कर रही हैं। अब ‘सुन मेरे दिल’ में क्या दिल की राह पर चल रहे बिलाल को उसकी मोहब्बत मिलने वाली है। ये जानने के लिए देखते रहें ‘सुन मेरे दिल’ जिओ टीवी के यूट्यूब पर चैनल पर।

