रूपाली गांगुली ने शेयर किया अपनी प्रेग्नेंसी का दर्द, जानिए किन मुश्किलों से गुजरी थीं एक्ट्रेस: Rupali Ganguly Interview
Rupali Ganguly Interview

Rupali Ganguly Pregnancy Experience: रूपाली गांगुली टेलीविजन के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं, जो अपने लाखों फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। टीवी में अपने एक्टिंग से भारी लोकप्रियता हासिल करने वाली रूपाली को उनके अच्छे व्यक्तित्व, विनम्र स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। वैसे रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत हिट सिरियल  “साराभाई वर्सेस साराभाई” में ‘मोनिशा साराभाई’ के किरदार से की थी। पर्सनल लाइफ में रूपाली ने अश्विन के वर्मा से शादी की है, जो अपने बेटे का पालन पोषण कर रहे है, इन्होंने इसके लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी।

Also read: रूपाली गांगुली के रियल हसबैंड, रील लाइफ होने वाले हसबैंड की तरह हैं सपोर्टिव: Rupali Ganguli

एक इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने अपने पर्सनल लाइफ के अनसुने किस्से सुनाए और बताया कैसे लंबे समय तक डॉक्टर कहते रहे थे कि वह कभी भी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी। इसके अलावा, एक्ट्रेस को यहां तक ​​​​कहा गया था कि मां बनने के लिए उन्हें आईवीएफ जैसे ऑप्शन को चुनना होगा। सौभाग्य से, फिर नॉर्मल तरीके से अपने बेटे रुद्रांश को जन्म दिया।

रूपाली ने बताया कि वह नौ घंटे के लंबे लेबर पेन में थी, जो सुबह शुरू हुई थी। और शाम तक उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था और उन्होंने लेबर पेन हर पल को याद किया। उस समय की सारी बातें रूपाली को मुहँ जुबानी याद है। बात करें एक्ट्रेस के करियर की तो इन दिनों वे अनुपमा सीरियल के ‘अनुपमा’ किरदार को लेकर घर-घर में मशहूर हैं।