Rochelle Baby Shower: कपिल शर्मा शो फेम रोशेल राव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को गुड न्यूज की जानकारी दी थी। इस खबर के साथ उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का एक तांता लग गया। वहीं अब उन्होंने बेबी शावर पार्टी का भी विडियो शेयर किया है। यह पार्टी उनकी दोस्तों की ओर से रखी गई थी। इस पार्टी में वह बहुत ही स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्हें ब्लू और वाइट कलर का जंप सूट पहना। इस लुक के साथ मैचिंग जैकेट उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। इससे पहले हुई बेबी शावर पार्टी में रोशेल ने येलो कलर की मिड्डी ड्रेस पहनी थी, जो बेहद खूबसूरत थी।
तारों वाला केक
इस पार्टी में अगर रोशेल के बाद किसी दूसरी चीज पर नजर गई तो वह केक था। तारों से सजा यह केक बहुत ही क्यूट नजर आ रहा था। इस केक में सबसे ऊपर छोटू सा बेबी एंजल सो रहा है। यह पिंक और ब्लू कलर का था। इस पार्टी में रोशेल के साथ उनके पति और दोस्त बहुत एंजॉय करते नजर आ रहे थे। पार्टी में कई दिलचस्प गेमों का भी आयोजन किया गया था।
यह भी देखे-उर्वशी और एल्विश के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर हुआ रिलीज़: Hum Toh Deewane Poster
अपने दोस्तों को दिया धन्यवाद
इस विडियों को देखने से लग रहा है कि यह पार्टी बहुत ही खूबसूरत और भावनाओं से भरपूर थी। विडियो के अंत में रोशेल अपने दोस्तों को धन्यवाद को कुछ इस तरह से धन्यवाद देती हैं- इस दौरान मुझे मेरे सभी दोस्तों ने बहुत आशीर्वाद और लाड़-प्यार दिया। यह पार्टी मेरी दोस्तों ने दी है। यह एक मिनी बेबी शॉवर की झलक है, जो मेरी गर्ल गैंग ने मेरे लिए की। हमने भगवान से प्रार्थना की और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। मेरी दोस्त ओशेबेक ने एक सुंदर केक से सरप्राइज कर दिया (वैसे वह शहर के सबसे स्वादिष्ट और सुंदर केक बनाती है)। मैं आपको बता नहीं सकती कि इस समय मैं कितना धन्य और पैंपर्ड महसूस कर रही हूं। आप सभी को धन्यवाद, आपने वास्तव में इसे मेरे लिए विशेष बना दिया।