Bigg Boss 19 Contestants List
Reem Sheikh To Join Salman Khan's Show Bigg Boss 19

Overview:

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो
बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस रीम शेख को शो में शामिल होने के लिए एप्रोच किया है। आइए जानते हैं, कि क्या रीम शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

Reem Sheikh To Join Bigg Boss 19: पिछले काफी समय से रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में आपको बता दें, कि शो के मेकर्स 24 अगस्त को प्रीमियम करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में शो का टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद से दर्शक शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस 19 के लिए टेलीविजन की कई बड़ी हस्तियों का नाम सामने आया है। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार टेलीविजन एक्ट्रेस रीम शेख को इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है और संभव है कि वे इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

एक्ट्रेस रीम शेख को सीजन 19 का हिस्सा बनाना चाहते हैं, शो के मेकर्स

हाल ही में आई खबरों के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स ने टेलीविजन एक्ट्रेस रीम शेख को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है और उनसे इस बारे में बातचीत जारी है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस के शो में शामिल होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन मेकर्स उन्हें शो का हिस्सा बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हर सीजन की तरह, बिग बॉस 19 भी एक नई टीम ‘घरवालों की सरकार’ के साथ आ रहा है, जिसमें अलग-अलग कॉन्टेस्टेंट्स को देखना काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।

आपको बता दें कि रीम शेख हाल ही में लाफ्टर शेफ के पहले और दूसरे सीजन में नजर आई थीं, जिसमें उनकी मासूमियत और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनके रिश्ते को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसी वजह से दर्शक उन्हें पर्सनली बिग बॉस 19 में देखना चाहते हैं।

पहली बार किसी एक के हाथ में नहीं, बल्कि सबके पास होगी घर की सत्ता

बिग बॉस सीजन 19 की थीम की बात करें तो इस बार घर की सत्ता किसी एक के हाथ में नहीं होगी, बल्कि निर्णय घरवालों की मर्जी से लिए जाएंगे। जिसे पिछले 10 सीजन्स की तरह ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

हर साल की तरह इस सीजन में भी सलमान खान शो में केवल होस्ट के रूप में ही नहीं, बल्कि कॉन्टेस्टेंट्स के मार्गदर्शक के रूप में भी लौट रहे हैं। शो का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान ने काफी स्टाइलिश नेहरू जैकेट पहनी हुई है और उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...