लाल लिपस्टिक लगाई हुई नज़र आती है ये अनोखी मछली, तैरती नहीं बल्कि चलती है: Red Lipped Batfish

लाल लिपस्टिक लगाई हुई नज़र आती है ये अनोखी मछली, तैरती नहीं बल्कि चलती है : Red Lipped Batfish

ये मछलियां गैलापागोस आईलैंड और पेरू में पाई जाती है।

Red Lipped Batfish: आपने अब तक कई तरह की मछलियां देखी होगी लेकिन ये मछली ज़रा हटकर है। इसे देखकर ऐसा लगता है मानों इसने लिपस्टिक लगा रखी है। जी हां, इस मछली के होंठ एकदम लाल होते हैं। इसे रेड लिप्ड बैट फिश के नाम से जाना जाता है। ये मछलियां गैलापागोस आईलैंड और पेरू में पाई जाती है। इतना ही नहीं, इसकी एक खासीयत यह भी है कि ये अन्य मछलियों की तरह तैरती नहीं बल्कि चलती है। ये अपने पेक्टोरल पंखों से समुद्र तल पर ‘चलते’ हैं।

एंगलरफिश के परिवार से होने के कारण, रेड-लिप्ड बैटफिश के सिर पर एक इलिसियम यानी एक छोटा सिंग जैसा होता है जिसका उपयोग वे अपने शिकार, जैसे छोटी मछली, झींगा, कीड़े और केकड़ों को आकर्षित करने के लिए करते हैं।

Also read : यह है दुनिया का सबसे पतला होटल, 9 फीट चौड़ी जगह में बनकर हुआ तैयार: World Thinnest Hotel

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...