Rashmika Mandanna and Rakshit Shetty Engagement News
Rashmika Mandanna Got Engaged With Rakshit Shetty In 2017

Overview:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले 21 साल की साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 2017 में 35 साल के कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। आइए रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी की सगाई और रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं।

Rashmika Mandanna Got Engaged With Rakshit Shetty In 2017: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल के कुछ सालों में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह तेजी से पॉपुलर होती जा रही हैं। रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी, जहां उन्हें अपने को-स्टार रक्षित शेट्टी से प्यार हो गया और 2016 में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। जल्द ही दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे से सगाई कर ली। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की रक्षित शेट्टी से सगाई के समय उनकी उम्र कितनी थी? अगर नहीं तो आइए दोनों के रिलेशनशिप और सगाई के बारे में जानते हैं।

21 साल की उम्र में कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी से हुई थी, रश्मिका मंदाना की सगाई

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। जिसके एक साल बाद, 3 जुलाई 2017 को दोनों ने रश्मिका के शहर विराजपेठ में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान सगाई कर ली। हालांकि, यह सगाई ज्यादा समय तक नहीं चली और सितंबर 2018 में रक्षित और रश्मिका ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। सगाई के समय रश्मिका केवल 21 साल की थी और उन्होंने अपना करियर शुरू ही किया था।

34 साल के रक्षित शेट्टी और 21 साल की रश्मिका मंदाना के बीच 13 साल का गैप था। शुरुआती दिनों में कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश था। लेकिन, कुछ समय बाद सितंबर 2018 में दोनों ने कंपैटिबिलिटी इश्यूज के चलते एक-दूसरे से सगाई तोड़ दी थी।

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है, रश्मिका का नाम

777 Charlie फेम अक्षित शेट्टी से ब्रेकअप के कई सालों बाद, रश्मिका मंदाना का नाम साउथ स्टार विजय देवराकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। और दोनों अक्सर डेटिंग की अफवाहों में घिरे रहते हैं। विजय और रश्मिका ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। जिसमें उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। लेकिन, दोनों को कई बार वेकेशंस और डिनर डेट्स पर स्पॉट किया जाता रहता है।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार धनुष और नागार्जुन स्टारर क्राइम ड्रामा कुबेरा में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, कुबेरा अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। कुबेरा के बाद, रश्मिका जल्द ही The Girlfriend और आयुष्मान खुराना के साथ थामा में नजर आने वाली हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...