कृति और रणवीर पहुँचे भोलेनाथ के दरबार में, साथ दिखे बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर: Ranveer Singh with Kriti
Ranveer Singh with Kriti Sanon

Ranveer Singh with Kriti: आजकल बॉलीवुड के कई स्टार्स भगवान की भक्ति में लीन हो गए हैं, आये दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार देश के बड़े मंदिरों में जाकर अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रार्थना करते हैं। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘डान’ फिल्म की नई पार्ट ‘डान 3’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। उससे पहले ‘डान-3‘ में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकार रणवीर सिंह अपने साथी कलाकार कृति सेनन और बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ बनारस के काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए प्रार्थना भी की। इसके साथ अभिनेता रणबीर सिंह, अभिनेत्री कृति सेनन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने प्रसंशकों से मुलाकात भी की है। वहीं इस दौरान बनारस में रणवीर सिंह और अभिनेत्री कृति सेनन ने रैंप वाक भी किया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में ‘सिंघम अगेन’ और ‘डान-3’ हैं, वहीं अभिनेत्री कृति सेनन की आने वाली फ़िल्म ‘दो पत्ती’ है।

Also read : ‘ब्रह्मास्‍त्र 2’ में दो रियल लाइफ कपल बनेंगे रील लाइफ कपल: Brahmastra Part 2 Cast

काशी के रंग में रंगे अभिनेता रणवीर सिंह

काशी में जो भी जाता है वो उसी रंग में रंग जाता है, ऐसा आपने कई बार सुना होगा। पर अब काशी पहुँचें अभिनेता रणवीर सिंह को देखकर आपको इस बात पर यकीन भी हो जायेगा। अभिनेता रणवीर सिंह काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा के दौरान सफेद कलर का कुर्ता और नीचे सफेद कलर की धोती पहने नजर आये, जबकि उन्होंने अपने कांधे पर एक पीले कलर का गमछा ले रखा था, जो बनारस के संस्कृति की झलक दिखा रहा था। वहीं अभिनेत्री कृति सेनन भी बनारस के रंग में रंगी नजर आईं, एक्ट्रेस ने एक बनारसी साड़ी पहन रखी थी और उसके साथ सर पर एक पीले कलर की चुन्नी ओढ़ रखी थी। जबकि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काशी दर्शन के दौरान पिंक कलर का कुर्ता पहन रखना था और नीचे मनीष मल्होत्रा ने सफेद कलर की धोती को पहन रखा था। पूजा करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री कृति सेनन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फैंस से मिलने बनारस के दशाश्वमेध घाट पर भी पहुँचें, वहाँ इन तीनों ने ही फैंस से हाथ भी मिलाया।

रैंप वाक में लिया हिस्सा

दरअसल 14 अप्रैल को भारतीय अल्पसंख्यक फॉउंडेशन द्वारा मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का आयोजन देशभर में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए बनारस के नमो घाट पर किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री कृति सेनन बनारस आई थीं, इस दौरान उन्होंने बाबा के दर्शन भी किये।