Summary: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही है जलवा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फर्स्ट रिव्यू में इसे हाई एड्रेनालाईन, देशभक्ति और भावनात्मक गहराई वाली फिल्म बताया गया है।

Dhurandhar Review: आदित्य धर निर्देशित और संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन के साथ रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” आज यानी 5 दिसंबर, शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। यूं तो फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा है। लेकिन आज रिलीज होने एक साथ फिल्म के फर्स्ट रिव्यू ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। “धुरंधर” का फर्स्ट रिव्यू शानदार और जानदार है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ने वाली है। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म को देखने के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि “धुरंधर” एक हाई एड्रेनालाईन पैट्रियटिक एक्शन ड्रामा है, जो पहले फ्रेम से ही दर्शकों को बांध लेती है। रिव्यू में बताया गया कि फिल्म में मास एक्शन, इमोशन्स और टाइट नैरेटिव का बेहतरीन बैलेंस है। एक्शन सीक्वेंस असल, जमीनी और खूबसूरती से कोरियोग्राफ किए गए हैं, खासकर कॉम्बैट और रेस्क्यू सीन दर्शकों को रोमांच से भर देते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स इतना दमदार है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं।

तकनीकी पहलुओं पर बात करें तो, “धुरंधर” की सिनेमाॅटोग्राफी को शानदार और प्रभावशाली बताया गया है। यह न सिर्फ युद्ध की गंभीरता को दिखाती है बल्कि किरदारों के इमोशन्स की गहराई को भी सामने लाती है। कहानी भले ही देशभक्ति पर आधारित है लेकिन इसे पेश करने का तरीके स्टाइलिश, बोल्ड और बड़े परदे के लायक है।

रणवीर सिंह की परफ़ॉर्मेंस को इस यूजर ने उनका अब तक की “सबसे इंटेंस और दमदार एक्टिंग” बताया गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह एक पैसा वसूल फिल्म है, जिसमें रणवीर साइन ने कमाल का काम किया है। सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी फिल्म को मजबूती देते हैं, लेकिन स्क्रीन पर सबसे अधिक प्रभाव रणवीर सिंह का ही है। फिल्म देखने वाले अधिकतर लोगों का कहना है कि ‘धुरंधर’ एक शक्तिशाली थियेटर एक्सपीरियंस है, जिसे बड़े पर्दे पर जरूर देखा जाना चाहिए।

“धुरंधर” की कहानी दिसंबर 1999 के कंधार हाइजैक पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ सारा अर्जुन भी अहम रोल में दिखाई दे रही हैं। फिल्म को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे हिंसक फिल्मों में से एक माना जा रहा है, और इसका विजुअलाइजेशन हॉलीवुड स्तर के पैमाने पर किया गया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड  यानी CBFC ने “धुरंधर” को ‘एडल्ट ओनली – A’ सर्टिफिकेट दिया है। इस सर्टिफिकेट की कुछ लाइनें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं क्योंकि इसमें फिल्म की कहानी की छोटी डीटेल भी शामिल थी। इसके अनुसार फिल्म में हिंसा बहुत ज्यादा है और इसे दर्शकों के खास वर्ग के लिए ही बनाया गया है।

“धुरंधर” को देखते समय दर्शकों को एक रिलेटेबल और इमोशनल एक्शन ड्रामा का अनुभव मिलेगा। रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग, हाई एड्रेनालाईन सीक्वेंस और देशभक्ति की कहानी फिल्म को बड़े परदे पर एक अलग ही अनुभव देती है। फर्स्ट रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को रोमांच, इमोशन और सस्पेंस का पूरा पैकेज देने वाली है। फिल्म 5 दिसंबर, शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हो चुकी है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...