रणबीर और आलिया डेटिंग टाइम में बनाते थे केक, शेफ ने शेयर किया सीक्रेट: Ranbir and Alia Throwback
Ranbir and Alia Throwback

Ranbir and Alia Throwback: बॉलीवुड का फेमस कपल रणबीर और आलिया किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों आए दिन अपनी किसी फिल्म, अवार्ड या कुछ और नहीं तो अपनी बेटी राहा की बातों के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। अभी हाल ही में आलिया ने राहा के निकनेम सोशल मीडिया पर उजागर किए थे। अब आलिया और रणबीर के शेफ ने दोनों को लेकर एक और खुलासा किया है जिसमें बताया है कि यह दोनों ही केक बेक करते हैं।

Also read : मासूम इंसान से खूंखार इंसान की झलक दिखाती ‘एनीमल’: Animal Teaser 

रणबीर -आलिया ने एक-दूसरे को करीब 5 साल डेट किया और 2022 में इनकी सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई। अपने डेटिंग फेज में दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे। आज ऐसी ही एक बात का खुलासा हुआ। जिसमें पता चला कि कपल एक-दूसरे के बर्थडे पर खुद से केक बेक करता था। रणबीर के शेफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आलिया के बर्थडे पर रणबीर को उन्होंने केक बनाना सिखाया था। रणबीर ने आलिया का फेवरेट केक ट्रेस लीचेस बनाया था। आलिया ने भी एक इंटरव्यू में बताया हुआ है कि उन्हें मिल्क केक पसंद है।

वही दूसरी तरफ 2019 में आलिया ने भी रणबीर का फेवरेट पाइनएप्पल केक उनके बर्थडे पर बनाया था। कपल उन दिनों एक दूसरे के लिए अक्सर बर्थडे और खास मौके पर केक बेक करते थे।ऐसी एक पोस्ट भी आलिया की वायरल हुई थी।

आलिया और रणबीर कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट में कई चीजें शामिल हैं जैसे आलिया भट्ट धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग में लगी हुई हैं। रॉकी रानी के बाद एक बार  फिर यह रणवीर सिंह के साथ  स्क्रीन शेयर  करेंगी । साथ ही यह “जिगरा” में भी दिखेंगी। रणबीर फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस का भरपूर आनंद ले रहे है। 2024 से यह रामायण फिल्म की शूटिंग करेंगे, और ब्रह्मास्त्र 2 में भी दिखेंगे।