मासूम इंसान से खूंखार इंसान की झलक दिखाती ‘एनीमल’: Animal Teaser   
Animal Teaser

Animal Teaser: ‘एनीमल’ फिल्‍म से पिछले दिनों किरदारों के लुक्‍स साझा होने के बाद इसके प्रति दर्शकों के बीच खासा उत्‍साह बना हुआ। रणवीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के दमदार पोस्‍टर के बाद अब फिल्‍म का टीजर सामने आया है। फिल्‍म का धमाकेदार टीजर देख फैंस के होश उड गए हैं। टीजर में रणवीर कपूर की मासूमियत और भोलेपन से लेकर उनके खूंखार रूप को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म पर्दे पर कमाल करने वाली है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में रणवीर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्‍य किरदार निभा रहे हैं।

कैसा है टीजर

YouTube video

इस साल का ट्रेंड देखते हुए यही लग रहा है कि जैसे दर्शकों को एक्‍शन ड्रामा कुछ ज्‍यादा ही भा रहा है। ‘पठान’ से लेकर ‘गदर 2’ तक बॉलीवुड की इन सफल फिल्‍मों ने दर्शकों का एक्‍शन फिल्‍मों के प्रति रूझान देखने को मिला है। अब एनीमल का टीजर देख यही लग रहा है कि टाइगर 3 के बाद उनके लिए इस साल एक और एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म पर्दे पर आग लगाने आ रही है। फिल्‍म के टीजर की शुरूआत रश्मिका मंदाना और रणवीर कपूर के साथ होती है। रश्मिका रणवीर से कहती हैं कि तुम अपने पापा की तरह बनना चाहते हो। रण्‍वीर इस बात से नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि माय पापा इज द बेस्‍ट फादर इन द वर्ल्‍ड। इसके बाद एक सीक्‍वेंस में देखने को मिल रहा है कि अनिल कपूर रणवीर को थप्‍पड मार रहे हैं। एक के बाद एक थप्पड़ जड़ने के बाद वे कहते हैं ज्‍योति हमने एक क्रिमिनल को पैदा किया है। फिर कुछ सीन्‍स में रणवीर की अमीरी का मजाक बनाने वाले लोगों के ताने के बाद झलक देखने को मिलती है जबरदस्‍त दाढी मूंझों के लुक में रणवीर कपूर की। उनके धमाकेदार एक्‍शन सीक्‍वेंस के साथ वे कहते हैं बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोई…….। आखिर में खून से लथपथ रणवीर जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। फिर भी वो कह रहे हैं पापा अभी बहुत काम करना बाकी है….. आप निराश मत होना पापा। आखिर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिर रही है।

कब होगी रिलीज

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्‍मों में से एक ‘एनीमल’ जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। फिल्‍म साल के अंत में 1 दिसम्‍बर को रिलीज के लिए तैयार है। पहले ये फिल्‍म 11 अगस्‍त को रिलीज होने वाली थी। जिसे पोस्‍टपोन कर दिसम्‍बर में कर दिया गया।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...