Overview: खुशी को अरमान से बचाने के लिए राजवंश ने किया ये काम
Kumkum Bhagya New Episode Update: जी टीवी अपने दर्शकों के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आता है। इसके सभी सीरियल्स बेस्ट होते हैं। इसकी टीआरपी की बात करें, तो इसके सभी शो नंबर 1 हैं। इन्हीं में से इनका एक पॉपुलर शो है, कुमकुम भाग्य। जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में रोज एक नया मोड़ आता है। शो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। वसुधा की कहानी सभी का दिल जीत रही है। हाल ही में शो के मेकर्स ने इसके लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। ये शो काफी लंबा चला है। इसे टीवी पर चलते हुए कई साल हो चुके हैं। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि खुशी को अरमान से बचाने के लिए राजवंश ने उसे अपने घर पर रोक लिया। आइए देखें, शो में आगे क्या होने वाला है?
Kumkum Bhagya New Episode: जी टीवी अपने दर्शकों के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आता है। इसके सभी सीरियल्स बेस्ट होते हैं। इसकी टीआरपी की बात करें, तो इसके सभी शो नंबर 1 हैं। इन्हीं में से इनका एक पॉपुलर शो है, कुमकुम भाग्य। जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में रोज एक नया मोड़ आता है। शो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। वसुधा की कहानी सभी का दिल जीत रही है। हाल ही में शो के मेकर्स ने इसके लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। ये शो काफी लंबा चला है। इसे टीवी पर चलते हुए कई साल हो चुके हैं। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि खुशी को अरमान से बचाने के लिए राजवंश ने उसे अपने घर पर रोक लिया। आइए देखें, शो में आगे क्या होने वाला है?
आरवी ने किया पूर्वी से प्यार की इजहार
शो के एक प्रोमो क्लिप में आरवी यानी की राजवंश पूर्वी के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। पूर्वी किचन में काम कर रही होती हैं, तभी आरवी आता है। पूर्वी उससे कहती है, “मुस्कुरा क्यों रहे हो?” इस पर आरवी कहते हैं, “क्योंकि मैं जो तुमसे पूछने वाला हूं, वो मुझे पहले से ही पता है। यही कि तुम मुझसे बहुत प्यार करती हो।” पूर्वी कहती है, “जब आप जानते हो, तो पूछ क्यों रहे हो?” आरवी पूर्वी के मुंह से प्यार भरे शब्द सुनना चाहते थे। आरवी कहते हैं, “एक दिन तो तुम खुद से कहोगी।”
पूर्वी ने जताया अपना प्यार
वहीं, पूर्वी अपनी बहन खुशी से अरवी को लेकर बात करती है। वह कहती है कि मैं बहुत लकी हूं, जो मुझे आरवी मिले। आरवी कहती है, “अच्छा इंसान है। वो बिना कहे ही मेरी सारी बातें समझ जाता है।” तभी खुशी भी कहती है कि हां वो बहुत अच्छा इंसान है। उसके जैसा इंसान मिलना काफी लक की बात है।
आरवी ने बचाई खुशी की जान
खुशी पूर्वी की छोटी बहन है। उसका पति अरमान उसके साथ अच्छा बिहेव नहीं करता। ऐसे में वो काफी दुखी और परेशान रहती है। अरमान खुशी को लेने आरवी के घर आता है, लेकिन आरवी उसे अपने घर से जाने नहीं देता और बहाना करके उसे रोक लेता है। आरवी ने कहा, “जो उसने गलती की उसके लिए सॉरी बोल दिया उसने। पर तुमने जो किया है ना वो बहुत ज्यादा गलत है। सॉरी बोल दो।” इस पर अरमान खुशी से माफी मांगता है। तभी पूर्वी को आता देख आरवी कहता है, “खुशी अब हमारे साथ ही रहेगी।”
