Kaise Mjhe tum mil gaye: ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जी टीवी पर आने वाले ये सीरियल इन दिनों दर्शकों के पसंदीदा शोज में शामिल हो चुका है। विराट और अमृता (अम्‍मू) की शुरू होती प्‍यार की मीठी सी कहानी धीरे-धीरे एक नया मोड़ ले रही है। प्‍यार, तकरार और परिवार की मुसीबतों के बीच दोनो पास आ रहे हैं। इन दोनों की नजदीकियों के बीच विराट और अम्‍मू की जिंदगी में कहीं बिछडना तो नहीं लिखा। राजीव ने अम्‍मू को अगवा कर लिया है। अब क्‍या अम्‍मू को विराट वापस घर सही सलामत ला पाएगा।

अम्‍मू हुई घर से गायब

YouTube video

विराट और अम्‍मू के बीच बढती नजदीकियां उन दोनो के रिश्‍ते को मजबूत बना रही हैं। घर में सभी पूजा की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं। अमृता के घर पर न मिलने से सभी परेशान हो जाते हैं। विराट परेशान हो जाता है। वहीं राजीव अभी घर पर ही अमृता को लेकर छिपा है। वेंडी गुस्‍से में विराट के पास जाती है और उसे ही अमृता के गायब होने का कसूरवार ठहराती है। वेंडी आहूजा परिवार पर अमृता के लापता होने का आरोप लगाती है। वो कहती हैं कि उन लोगों की गलती की सजा अमृता को मिल रही है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देती है। विराट ,अमृता को वापस लाने के लिए जाता है और सभी घर वाले उसकी सलामती के लिए एक साथ पूजा करते हैं।

राजीव लेगा अम्‍मू से बदला

विराट के घर पर पूजा के दौरान राजीव सबको चकमा दे अम्‍मू को किडनैप करने में कामयाब हो जाता है। घर वाले अम्‍मू को ढूंढते हैं तभी राजीव विराट को फोन करता है। वा कहता है कि अम्‍मू को सलामत चाहते हैं तो उसे पैसे देने आ जाए। विराट तैयार हो जाता है। तभी अम्‍मू होश में आ जाती है। वो किसी तरह चकमा देकर अपने हाथ खोलने में कामयाब रहती है। वो राजीव के चंगुल से निकलकर भाग जाती है। राजीव उसे पकडकर कहता है कि इस बार वो उसे छोडेगा नहीं। पैसे मिलने के बाद उसे मारकर विदेश चला जाएगा।
अम्‍मू तब भी हार नहीं मानती। वो एक बार फिर बच निकलती है। विराट को फोन कर अम्‍मू अपनी लोकेशन बताती है। विराट खुश हो जाता है। लेकिन क्‍या विराट और अम्‍मू मिल पाएंगे। क्‍योंकि राजीव अब भी अम्‍मू के पीछे है। अम्‍मू बच पाएगी, वो घर सही सलामत वापस आ पाएगी जानने के लिए जी टीवी पर देखें ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ ।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...