Overview: रजनीकांत की किस गलती की वजह से श्रीदेवी से नहीं हो पाई उनकी शादी?
Rajinikanth Love Story: रजनीकांत और श्रीदेवी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर ऑडियंस का काफी प्यार मिला। एक समय पर इन दोनों की जोड़ी काफी हिट थी। स्क्रीन पर दोनों को साथ में देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाती थीं। आज भी इन दोनों की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में 18 फिल्मों में काम किया था। साथ काम करते हुए रजनीकांत के दिल में श्रीदेवी के लिए एक खास बन गई। रजनीकांत श्रीदेवी को पसंद करने लगे थे। हालांकि, एक्टर कभी अपने दिल की बात उन्हें कह ना सके। दरअसल, इसके पीछे भी एक वजह है। आइए जानें, आखिर क्यों श्रीदेवी और रजनीकांत की शादी नहीं हो पाई।
Rajinikanth and Sridevi Love Story: रजनीकांत और श्रीदेवी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर ऑडियंस का काफी प्यार मिला। एक समय पर इन दोनों की जोड़ी काफी हिट थी। स्क्रीन पर दोनों को साथ में देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाती थीं। आज भी इन दोनों की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में 18 फिल्मों में काम किया था।
साथ काम करते हुए रजनीकांत के दिल में श्रीदेवी के लिए एक खास बन गई। रजनीकांत श्रीदेवी को पसंद करने लगे थे। हालांकि, एक्टर कभी अपने दिल की बात उन्हें कह ना सके। दरअसल, इसके पीछे भी एक वजह है। आइए जानें, आखिर क्यों श्रीदेवी और रजनीकांत की शादी नहीं हो पाई।
परिवार के साथ था अच्छा रिश्ता
रजनीकांत श्रीदेवी के परिवार के काफी करीब थे। उनका उनके परिवार से काफी अच्छा रिश्ता था। रजनीकांत ने तो श्रीदेवी की मां से भी यह कह दिया था कि जब एक्ट्रेस 16 साल की हो जाएंगी, तब वह उनसे शादी करेंगे। एक बार तो रजनीकांत ने श्रीदेवी से अपने दिल की बात कहने की भी सोची, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर के. बालचंदर ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
अंधविश्वासी थे रजनीकांत
फिल्ममेकर के. बालचंदर ने एक इंटरव्यू में बताया कि रजनीकांत बहुत ही अंधविश्वासी थे। इसी के चलते उनका प्यार अधूरा रह गया। उन्होंने बताया कि रजनी अपनी फिलिंग्स को लेकर काफी सीरियस थे। उन्होंने श्रीदेवी को उनके घर पर ही प्रपोज करने का भी फैसला किया था। इस दौरान उनके घर पर गृह प्रवेश समारोह था। जैसे ही एक्टर उनके घर पहुंचे, वैसे ही उनके घर की बिजली चली गई। पूरे घर में अंधेरा हो गया। रजनीकांत बहुत ही अंधविश्वासी थे। उन्होंने लाइट जाने को एक अपशगुन मान लिया और उन्हें प्रपोज किए बिना ही वापस चले गए।
फिर नहीं किया प्यार का इजहार
उस दिन के बाद उन्होंने कभी श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार नहीं किया। इसके बाद, 1996 में श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती से सीरियस रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, इन दोनों ने ही कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। एक बार श्रीदेवी की को-स्टार सुजाता मेहता ने श्रीदेवी और मिथुन के ब्रेकअप की पुष्टी की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि, रजनीकांत अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे।
मौत की खबर से टूट गए थे रजनीकांत

रजनीकांत के मन में हमेशा ही श्रीदेवी के लिए सम्मान बना रहा। श्रीदेवी के निधन बाद रजनीकांत टूट गए थे। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत पर कहा था, “मैंने अपना एक प्यारा दोस्त खो दिया।”
