बिना एक्सरसाइज के बॉडी मेंटेन रखते हैं राहुल वैद्य, ऐसा है रूटीन: Rahul Vaidya Fitness
Rahul Vaidya Fitness

Rahul Vaidya Fitness: राहुल वैद्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली है। शो से बाहर आने के बाद दिशा से शादी और फिर अपने घर हुई नन्ही परी के आगमन को लेकर वह काफी चर्चा में बने हुए थे। सोशल मीडिया पर अक्सर विशाल को अपनी एप्स वाली तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी फिटनेस के लिए वह क्या करते हैं। आपको बता दें कि वह कोई एक्सरसाइज नहीं करते बल्कि केवल डाइट के जरिए अपने आप को फिट रखते हैं।

Also read: अर्चना पूरन सिंह ने ट्रोलर को कहा थोड़ा पढ़-लिख लेतीं तो पता चलता कि बड़ों से कैसे पेश आते हैं: Social Media Troll to Bollywood

अपनी चोट की वजह से राहुल एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं लेकिन वह डाइट के जरिए अपने आप को मेंटेन करके रखे हुए हैं। जैसा कि उन्होंने बताया कि वह 16 घंटे का उपवास रखते हैं जो उन्हें फिट रखने में काफी मदद कर रहा है। राहुल ने बताया कि पीठ की चोट के कारण वह वर्कआउट नहीं कर पा रहे थे और बढ़ते वजन से परेशान थे इसलिए उन्होंने कैलोरी बर्न करने के बारे में सोचा और अब वह आराम से अपनी बॉडी को मेंटेन कर रहे हैं।

राहुल के मुताबिक जब उन्होंने फास्टिंग के बारे में सुना और पढ़ा तो वह हैरान रह गए कि इसके इतने भी फायदे हो सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह हफ्ते में 6 दिन 18 घंटे उपवास करते हैं और सप्ताह में एक दिन केवल अपनी इंटेक करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग के अलावा वह एक दिन 24 घंटे का उपवास रखते हैं। वह सेल्स के जेनरेशन के लिए यह कर रहे हैं।

जाहिर सी बात है इतना उपवास करना और फिर काम के साथ खुद को मेंटेन करना एक मुश्किल काम है लेकिन राहुल के मुताबिक जवाब उपवास करते हैं तो बहुत मुश्किल हो जाता है। हर दिन की क्रेविंग से खुद को डाइवर्ट करना होता है और खुद को समझाना होता है कि दुनिया में खाने के अलावा भी बहुत कुछ है। इसी के बाद हम बेहतर चीजों पर ध्यान दे पाते हैं। सिंगर शेड्यूल के साथ अपनी क्रेविंग को मैनेज करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि राहुल जो भी कर रहे हैं वह एक्सपर्ट्स की देखरेख में कर रहे हैं। इसलिए इसे फॉलो करने से पहले अपने बॉडी टाइप और एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...